Advertisement
trendingPhotos3000297
Hindi NewsPhotosअजय देवगन या रकुल प्रीत सिंह, ‘दे दे प्यार दे 2’ में किसने वसूली मोटी फीस, रकम सुन उड़ जाएंगे होश
photoDetails1hindi

अजय देवगन या रकुल प्रीत सिंह, ‘दे दे प्यार दे 2’ में किसने वसूली मोटी फीस, रकम सुन उड़ जाएंगे होश

De De Pyaar De 2 Cast Fees: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म का हिस्सा जावेद जाफरी और आर. माधवन भी हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही लीड स्टारकास्ट की फीस का खुलासा हो गया है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा रकम किसने वसूली है. 

 

अजय देवगन ने वसूली सबसे बड़ी रकम

1/7
अजय देवगन ने वसूली सबसे बड़ी रकम

De De Pyaar De 2 Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है. इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है. फिल्म में अजय देवगन ने आशीष, रकुल प्रीत ने आयशा का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आएगी. 

 

लीड स्टारकास्ट की फीस

2/7
लीड स्टारकास्ट की फीस

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फिल्म में आर. माधवन, जावेद जाफरी और इशिता दत्ता अहम रोल में नजर आएंगे. लोगों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है. ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले हम आपको लीड स्टारकास्ट की फीस बताते हैं. 

 

अजय देवगन

3/7
अजय देवगन

'दे दे प्यार दे 2' में लीड रोल में अजय देवगन नजर आएंगे और एक्टर ने मेकर्स से सबसे ज्यादा फीस वसूली है. एशियानेट न्यूज के मुताबिक, फिल्म के लिए अजय देवगन ने अपने किरदार के लिए 40 करोड़ रुपये मोटी फीस वसूली हैं.

 

रकुल प्रीत सिंह

4/7
रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी. इस फिल्म में भी अजय रकुल की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लगेगी. फिल्म के लिए रकुल प्रीत ने 4.5 करोड़ रुपये फीस वसूली है. 

 

आर माधवन

5/7
आर माधवन

दे दे प्यार दे 2 फिल्म के लिए आर माधवन भी नजर आएंगे. उन्होंने रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभाया हैं. फिल्म में अपने किरदार के लिए आर माधवन ने 9 करोड़ रुपये फीस वसूली है. 

 

जावेद जाफरी

6/7
जावेद जाफरी

इस फिल्म में जावेद जाफरी भी नजर आएंगे. उन्होंने अजय देवगन के दोस्त का किरदार निभाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद ने फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चा4ज किए है. 

 

गौतमी कपूर

7/7
गौतमी कपूर

दे दे प्यार दे 2 में गौतमी कपूर भी नजर आने वाली हैं. उन्होंने रकुल प्रीत सिंह की मां का किरदार निभाया है. गौतमी कपूर ने अपने किरदार के लिए 1 करोड़ रुपये मिले हैं. बता दें कि 'दे दे प्यार दे 2' फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़