2 घंटा 34 मिनट की ऐसी फिल्म जो केवल रात में हुई शूट, बजट से कमाया दोगुना, जीते 49 अवॉर्ड

Written ByKajol Gupta
Published: Apr 25, 2025, 05:07 PM IST|Updated: Apr 25, 2025, 05:07 PM IST

Unforgettable Movie Of 2022: बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें कुछ ब्लॉकबस्टर और कुछ सुपरहिट साबित होती हैं. ऐसी ही एक फिल्म साल 2022 में आई, जिसने धूम मचा दी थी. इस फिल्म को मेकर्स ने 100 करोड़ में बनाया था. बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था और 49 अवार्ड भी जीते. आइए जानते हैं फिल्म का नाम. 

Unforgettable Movie Of 2022: बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें कुछ ब्लॉकबस्टर और कुछ सुपरहिट साबित होती हैं. ऐसी ही एक फिल्म साल 2022 में आई, जिसने धूम मचा दी थी. इस फिल्म को मेकर्स ने 100 करोड़ में बनाया था. बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था और 49 अवार्ड भी जीते. आइए जानते हैं फिल्म का नाम. 

alia bhatt film gangubai kathiawadi1/5

साल 2022 में बनी फिल्म

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का नाम फिल्म इंडस्ट्री में एक पॉपुलर नाम है. हर एक्टर और एक्ट्रेस उनके साथ फिल्में जरूर करना चाहता है. संजय लीला भंसाली ने अब तक कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. उन्हीं में से एक फिल्म के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं. उन्होंने साल 2022 में एक फिल्म बनाई थी, जिसमें कोई हीरो ही नहीं था. अभी भी याद नहीं आया नाम तो चलिए बता ही देते हैं. 

alia bhatt film gangubai kathiawadi2/5

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की. यह फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस आलिया भट्ट थीं. यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है. फिल्म की पूरी कहानी उन्हीं के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. आलिया के अलावा इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन भी नजर आएंगे. 

 

alia bhatt film gangubai kathiawadi3/5

माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी

इस फिल्म की कहानी मशहूर माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी के बारे में है, जिसे उसके बॉयफ्रेंड ने केवल 500 रुपये के लिए कोठे में बेच दिया था. धोखा मिलने के बाद गंगूबाई पूरी तरह से टूट गई थीं, जिसके बाद गंगूबाई ने मुंबई के रेड लाइट एरिया में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. इस शुरुआत के बाद वह माफिया क्वीन बन गईं. फिल्म की कहानी आपको गंगूबाई के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखेगी. 

alia bhatt film gangubai kathiawadi4/5

केवल रात में हुई शूटिंग

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की पूरी शूटिंग रात में हुआ करती थी, क्योंकि जिस तरह की फिल्म की कहानी थी उस हिसाब से यह दिन में शूट नहीं हो सकती थी. फिल्म में आपको आलिया भट्ट की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी और आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

alia bhatt film gangubai kathiawadi5/5

100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मेकर्स ने 100 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने भारत में 132.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म की दुनियाभर में टोटल कमाई 211.5 करोड़ रुपये की हुई थी. इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म ने कुल 49 अवॉर्ड जीते थे.