Advertisement
trendingPhotos2989268
Hindi NewsPhotosअमिताभ बच्चन का वो गाना, जिसने 80s में कई हिट गानों के तोड़े रिकॉर्ड, सुनते ही आ जाता है मजा, 43 साल बाद भी बरकरार वही क्रेज
photoDetails1hindi

अमिताभ बच्चन का वो गाना, जिसने 80s में कई हिट गानों के तोड़े रिकॉर्ड, सुनते ही आ जाता है मजा, 43 साल बाद भी बरकरार वही क्रेज

Amitabh Bachchan Big Hit Song: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में 55 साल से ज्यादा हो चुके हैं. उन्होंने साल 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपना सफर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने लगातार हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. बीच में कुछ मुश्किल वक्त भी आया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. अब तक वे 200 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनकी फिल्मों के गाने भी आज तक लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं. ऐसे ही एक गाने के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन का धमाकेदार गाना

1/5
अमिताभ बच्चन का धमाकेदार गाना

अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने 70 और 80 के दशक में अपनी ‘एंग्री यंग मैन’ की इमजे से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. उनकी फिल्मों में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. अमिताभ न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि उन्होंने अपनी दमदार आवाज से भी कई किरदारों को यादगार बनाया. उनकी आवाज और डायलॉग डिलीवरी आज भी लोगों के बीच उतनी ही पॉपुलर है. इसके साथ ही उनके कई गाने आज बी लोगों को पसंदीदा बने हुए हैं. 

आज भी उनके गानों को किया जाता है याद

2/5
आज भी उनके गानों को किया जाता है याद

अमिताभ बच्चन की फिल्मों की तरह ही उनकी फिल्मों के गानें भी दर्शकों के बीच खूब छाए. उनकी फिल्मों में गानों का भी अहम रोल रहा. उनकी फिल्मों के गाने आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं. उनके हावभाव और अभिनय के साथ जब संगीत का तड़का जुड़ता था, तो हर सीन जिंदा हो उठता था. उन्होंने कई बार अपने किरदारों के जरिए दिखाया कि अभिनय सिर्फ डायलॉग्स बोलने का नाम नहीं, बल्कि एक कला है जो हर भाव को दर्शकों तक पहुंचाती है. उनके गाने और डांस मूव्स आज भी क्लासिक माने जाते हैं.

43 साल पहले आया था ये मजेदार गाना

3/5
43 साल पहले आया था ये मजेदार गाना

अब बात करते हैं उस मशहूर गाने की जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. ये गाना था ‘पग घुंघरू बांध’, जो 1982 में आई फिल्म ‘नमक हलाल’ का एक आइकॉनिक गाना है. इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी और संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. इसके बोल अंजान और प्रकाश मेहरा ने लिखे थे. ये गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था, जहां उन्होंने अपने यूनिक डांस स्टेप्स और कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया था. कमाल की बात ये है कि ये गाना 12 मिनट का है, जिसने उस वक्त कई गानों के रिकॉर्ड तोड़े थे.

आज इस गाने को चाव से सुनते हैं लोग

4/5
आज इस गाने को चाव से सुनते हैं लोग

‘पग घुंघरू बांध’ 80s के दशक का सबसे लंबा गाना माना गया था. ये गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था. ये गाना रेडियो, कैसेट्स और टीवी शोज पर छा गया था. आज भी ये गाना रेट्रो नाइट्स और पार्टियों में बजाया जाता है. किशोर कुमार को इस गाने के लिए 1983 में फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड मिला था. बप्पी लाहिड़ी के संगीत और अमिताभ की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया. ये गाना आज भी यूट्यूब पर लाखों व्यूज हासिल कर रहा है और नई पीढ़ी को भी पसंद आ रहा है.

फिल्म भी हुई थी सुपर-डुपर हिट

5/5
फिल्म भी हुई थी सुपर-डुपर हिट

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ‘नमक हलाल’ को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था और ये 30 अप्रैल, 1982 को रिलीज हुई थी. इसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, स्मिता पाटिल, परवीन बाबी और वहीदा रहमान जैसे बड़े सितारे थे. कहानी एक गांव के भोले लड़के अर्जुन सिंह की है जो शहर आकर होटल में काम करता है और कई मजेदार घटनाओं में उलझ जाता है. फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और इमोशन का बेहतरीन बैलेंस था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़