2 Bollywood Films 1 Title: फिल्मों की दुनिया में एक ही टाइटल को दोबारा इस्तेमाल करने का चलन काफी पुराना है. कई बार एक ही नाम की फिल्में अलग-अलग दौर में बनाई जाती हैं, लेकिन उनकी किस्मत हमेशा एक जैसी नहीं होती. कुछ फिल्में इतिहास बना जाती हैं, तो कुछ लोगों की यादों में भी जगह नहीं बना पातीं. हिंदी सिनेमा में एक ऐसी ही फिल्म 44 साल पहले आई थी, जो आज भी याद की जाती है. 16 साल बाद उसी नाम से एक और फिल्म बनी, जो उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई.
)
एक ही नाम से कई फिल्में बनाने का ट्रेंड काफी पुराना है. कई बार एक ही नाम की फिल्में अलग-अलग दौर में बनती हैं, लेकिन उनका नसीब हमेशा एक जैसा नहीं होता. कुछ फिल्में यादगार बन जाती हैं, जबकि कुछ लोगों की यादों में भी नहीं टिक पातीं. हिंदी सिनेमा में एक ऐसी ही फिल्म दशकों पहले आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कल्स क्लालिक बन गई थी, लेकिन जब इसी नाम से 16 साल बाद एक बार फिर फिल्म बनी तो वो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं, लेकिन दोनों के गानों ने कमाल कर दिया था.
)
सबसे पहले बात करते हैं 4 दशक पहले बनी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कालिया’ की, जो 1981 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को टिन्नू आनंद ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. 25 दिसंबर 1981 को रिलीज हुई इस फिल्म में परवीन बाबी, आशा पारेख, अमजद खान, कादर खान और प्राण जैसे कलाकार नजर आए थे. अमिताभ का दमदार डायलॉग ‘जहां हम खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है’ आज भी फैंस के दिलों में बसता है. 2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 3.75 करोड़ नेट और 7.5 करोड़ ग्रॉस की कमाई की थी.
)
अब बात करते हैं मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘कालिया’ की. 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन टी. एल. वी. प्रसाद ने किया था और निर्माता सुनील बोहरा थे. फिल्म में मिथुन के साथ दीप्ति भटनागर, शीबा, किरण कुमार, जॉनी लीवर, रजा मुराद, मुकेश ऋषि और पेंटाल जैसे कलाकार नजर आए थे. कहानी एक ईमानदार आदमी कालिचरण की है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. लेकिन एक गैंगस्टर उसे फंसा देता है और वो जेल चला जाता है. जेल से लौटकर वो ‘कालिया’ बन जाता है और अपने दुश्मनों से बदला लेता है.
)
इस फिल्म का बजट करीब 2.30 करोड़ था और इसने भारत में 2.74 करोड़ की कमाई की थी. दुनियाभर में इसकी टोटस कमाई 4.85 करोड़ रही थी. बावजूद इसके फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना गया, क्योंकि ये उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं कमा पाई. इसे मिथुन की ऊटी फैक्ट्री की एक और एक्शन फिल्म के तौर पर देखा गया जिसमें मसाला, बदला और मेलोड्रामा था. हालांकि गाना ‘बेदर्दी के संग प्यार किया’ लोगों को पसंद आया, लेकिन फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.
)
मिथुन वाली ‘कालिका’ ने एक्शन और ड्रामा दिखाने की कोशिश तो की, लेकिन कमजोर कहानी, घटिया स्पेशल इफेक्ट्स और दोहराए हुए सीन्स ने इसे फ्लॉप बना दिया. बाद में इसके कई सीन्स सोशल मीडिया पर मज़ाक का विषय बने. हालांकि, फिल्म के गानों को खूब पसंद किया गया था, जिनमें ‘बेदर्दी के संग प्यार किया’, ‘सावन की रात सुहानी’ और ‘मीठी मीठी बातें’ शामिल है. वहीं, अमिताभ की ‘कालिया’ आज भी अपने डायलॉग्स और म्यूजिक के लिए याद की जाती है , जिनमें सबसे फेमस गाना ‘जहां तेरी ये नजर है’ शामलि है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़