Amitabh Bachchan Spotted Outside Dharmendra House: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कार कुछ देर पहले एक्टर धर्मेंद्र के बंगले के बाहर नजर आई. धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार आने के बाद बिग बी उनसे मिलने उनके जुहू वाले घर पहुंचे. एक्टर अकेले ही उनसे मिलने आए.
)
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट थे. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. धर्मेंद्र हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं. जब से उनकी एडमिट होने की खबर सामने आई थी, उनसे मिलने कई सेलेब्स अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन अब 'वीरू' का हाल जानने के लिए 'जय' खुद आ गए हैं.
)
एक्टर धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आने लगा है और वो घर लौट आए हैं. इस बीच, उनके पुराने दोस्त और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन खुद अपनी कार ड्राइव करके उन्हें देखने के लिए जुहू वाले बंगले पर पहुंच गए हैं.
)
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन खुद अपनी कार चला रहे है. वो अकेले ही धर्मेंद्र पाजी से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे है. अमिताभ बच्चन के आते ही पैप्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. हालांकि बिग बी को धर्मेंद्र के बंगले में एंट्री करते हुए नहीं देखा गया.
)
सुबह से ही धरम पाजी से मिलने के लिए लोग उनके घर जा रहे हैं. धर्मेंद्र के बंगले के बाहर भी उनके कई चाहने वालों की भीड़ लगी हुई है. ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पैपराजी और फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से मिल नहीं पाए और वह घर वापस लौट गए. हालांकि धर्मेंद्र के घर के बाहर उनका होना फैंस को इमोशनल कर रहा है.
)
अमिताभ बच्चन खुद 83 साल के हैं और ऐसे में अपने दोस्त से मिलने खुद कार ड्राइव करके आना, इतनी भीड़ में अकेले उनका मिलने आना भी किसी हैरानी से कम नहीं है. बता दें कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. दोनों ने साल 1975 में आई सुपरहिट फिल्म 'शोले' में साथ काम किया था, जिसमें उन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़