Advertisement
trendingPhotos3000589
Hindi NewsPhotosAnk Jyotish: इस मूलांक के लोग होते दिल के सच्चे, प्यार और रिश्तों में निभाते हैं पूरी वफादारी
photoDetails1hindi

Ank Jyotish: इस मूलांक के लोग होते दिल के सच्चे, प्यार और रिश्तों में निभाते हैं पूरी वफादारी

Ank Jyotish: अंकज्योतिष (Numerology) के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव और भाग्य के कई राज खोलती है. आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग दिल के सच्चे और रिश्तों में पूरी वफादारी निभाते हैं.

कौन होते हैं मूलांक 4 वाले लोग?

1/5
कौन होते हैं मूलांक 4 वाले लोग?

जिनका जन्म किसी भी महीने की 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. ऐसे लोग बेहद मेहनती, अनुशासित और व्यावहारिक सोच वाले होते हैं. वे धन से ज्यादा ज्ञान को प्राथमिकता देते हैं और अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण रखते हैं. मूलांक 4 वाले व्यक्ति प्रैक्टिकल और रिजल्ट-ओरिएंटेड होते हैं. वे सपनों में कम और हकीकत में ज्यादा यकीन करते हैं. काम को व्यवस्थित ढंग से करने की आदत इन्हें दूसरों से अलग बनाती है.

पेशेवर जीवन में सफलता के धनी

2/5
पेशेवर जीवन में सफलता के धनी

अंकज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोग अपने करियर में कानून, विज्ञान, बैंकिंग, प्रबंधन या तकनीकी क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं. इनका विश्लेषणात्मक दिमाग इन्हें हर परिस्थिति में शांत और तार्किक बनाए रखता है. ये लोग अपने कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं, इसलिए इन्हें वर्कहोलिक (Workaholic) भी कहा जाता है. समय के बेहद पाबंद और अनुशासित होने के कारण ये हर कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं.

भावनाओं में थोड़े संयमी, पर रिश्तों में वफादार

3/5
भावनाओं में थोड़े संयमी, पर रिश्तों में वफादार

व्यक्तिगत जीवन में मूलांक 4 वाले लोग दिल से संवेदनशील होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ी झिझक महसूस करते हैं. यही कारण है कि कभी-कभी ये रिश्तों में थोड़े अंतर्मुखी या संयमी दिखाई देते हैं. हालांकि जब इन्हें सच्चा प्यार मिलता है, तो ये उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं. एक बार संबंध बनने के बाद ये जीवनभर वफादार रहते हैं और अपने साथी की खुशियों के प्रति समर्पित रहते हैं.

किन अंकों से बनती है अच्छी जोड़ी

4/5
किन अंकों से बनती है अच्छी जोड़ी

अंकज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5, 6 और 8 वाले व्यक्तियों के साथ इनकी जोड़ी सबसे अधिक अनुकूल मानी जाती है. ये लोग सहानुभूतिपूर्ण, स्थिर और भरोसेमंद साथी बनते हैं. ऐसे व्यक्ति रोमांच से अधिक स्थिरता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

5/5

ट्रेन्डिंग फोटोज़