)
अगर भारत में कहीं असली 'विंटर वंडरलैंड' देखना है तो वह जम्मू-कश्मीर है, जिसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है. सर्दियों में यहां का मौसम इतना ठंडा और खुशनुमा हो जाता है कि आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियां और अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं. इस मौसम में यहां का माहौल रोमांचक एडवेंचर और आंखों को सुकून देने वाली नेचुरल सुंदरता से भर जाता है. देश-विदेश से पर्यटक यहां की अनूठी सुंदरता का अनुभव करने आते हैं.
)
युसमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक छिपा हुआ रत्न (Hidden Gem) है, जो सर्दियों में और भी सीक्रेट और शांत हो जाता है. शहर की भीड़भाड़ से दूर, यहां के बर्फीले झरने और खूबसूरत दृश्य आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएंगे. शांत वातावरण और अद्भुत नजारों के कारण युसमर्ग सर्दियों में नेचर लवर्सके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है.
)
अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून चाहते हैं तो पटनीटॉप की यात्रा सर्दियों में जरूर करें. यहां की शांत नदियां और झरने जम जाते हैं और हरे-भरे मैदान बर्फ की चादर ओढ़ लेते हैं. आप यहां स्नो ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं, और एडवेंचर के लिए आस-पास के क्षेत्रों में जा सकते हैं.
)
सोनमर्ग हिल स्टेशन का नाम ही 'सोने के घास के मैदान' से आया है, लेकिन सर्दियों में यह पूरा क्षेत्र सफेद चांदी जैसा दिखता है. बर्फ से ढके पहाड़ और मैदान इस हिल स्टेशन की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं. भारी ठंड के बावजूद, यहां की नेचुरल शांति और बर्फ से लिपटी घाटियों के अद्भुत नजारे देखने विदेशों से भी पर्यटक आते हैं.
)
सर्दियों में पहलगाम की खूबसूरती भी देखने लायक होती है. हालांकि इस मौसम में राफ्टिंग संभव नहीं होती, लेकिन बर्फबारी के बाद यह जगह स्नो ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए बहुत शांत और अद्भुत हो जाती है. यहां के झरने और नदियां अक्सर जम जाती हैं, जो एक अनोखा और शांत नजारा पेश करती हैं.
)
सर्दियों में गुलमर्ग 'विंटर स्पोर्ट्स' का केंद्र बन जाता है. इस दौरान यहां की पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढकी होती हैं, जो स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए एक शानदार मैदान बन जाती हैं. बर्फ के अद्भुत दृश्यों को देखते हुए केबल कार (गोंडोला) की सवारी करना यहां का सबसे मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़