Advertisement
trendingPhotos2986950
Hindi NewsPhotosसर्दियों में अहमदाबाद की ये 5 जगहें हैं घूमने के लिए एकदम जन्नत! नजारों की खूबसूरती देखने दूर-दूर से आते हैं लोग
photoDetails1hindi

सर्दियों में अहमदाबाद की ये 5 जगहें हैं घूमने के लिए एकदम जन्नत! नजारों की खूबसूरती देखने दूर-दूर से आते हैं लोग

जब भारत के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ती है तब गुजरात का अहमदाबाद शहर घूमने के लिए सबसे खुशनुमा जगह बन जाता है. सर्दियां यहां का मौसम सुहाना बना देती हैं. इस बेहतरीन मौसम में आप ऐतिहासिक स्थलों, शांत झीलों और रिवरफ्रंट के नजारों का मज़ा ले सकते हैं.

1/6

गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां हर मौसम में कुछ खास होता है, लेकिन सर्दियों में अहमदाबाद की बात ही कुछ और है. दिन का तापमान इतना आरामदायक होता है कि आप बिना किसी परेशानी के पूरा शहर घूम सकते हैं. ऐतिहासिक इमारतें हों या नदी के किनारे बने खूबसूरत स्पॉट, ठंड के मौसम में यहां की ट्रिप करना एक शानदार अनुभव देता है. अगर आप घूमने के शौकीन हैं और सुकून भरी ट्रिप चाहते हैं तो अहमदाबाद की ये 5 जगहें आपके लिए एकदम बेस्ट हो सकती हैं. 

साबरमती आश्रम

2/6
साबरमती आश्रम

सर्दियों की गुनगुनी धूप में साबरमती नदी के किनारे स्थित इस आश्रम की सैर करना एक शांतिपूर्ण अनुभव देता है. यह आश्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है. ठंडे मौसम में आप यहां इत्मीनान से घूम सकते हैं और गांधीजी के जीवन को दर्शाने वाली चीजों को देख सकते हैं. इतिहास और शांति पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है.

साबरमती रिवरफ्रंट

3/6
साबरमती रिवरफ्रंट

ठंड के मौसम में दिन या शाम को साबरमती रिवरफ्रंट पर टहलने का मज़ा ही अलग है. सुहाना मौसम इसे और भी आकर्षक बना देता है. आप यहां नदी के किनारे बने पेडस्टेरियन वॉकवे पर आराम से टहल सकते हैं, सुंदर नजारों का लुत्फ ले सकते हैं या फिर नाव में बैठकर ट्रिप का आनंद ले सकते हैं. खासकर शाम के समय यहां की लाइटिंग और ठंडी हवा ट्रिप को यादगार बना देती है.

तीन दरवाजा

4/6
तीन दरवाजा

यह ऐतिहासिक दरवाजा अहमदाबाद की पुरानी विरासत को दर्शाता है. सर्दियों का मौसम इसे घूमने के लिए सबसे अच्छा बनाता है, क्योंकि दिन की हल्की धूप में आप इसकी जटिल नक्काशी और शानदार वास्तुकला को करीब से देख सकते हैं. शहर के बीचों-बीच स्थित यह स्थल आपको एक अलग ही ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाता है.

परिमल गार्डन

5/6
परिमल गार्डन

सर्दियों में पार्क और गार्डन की हरियाली और ताजगी देखने लायक होती है. परिमल गार्डन अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है. इस मौसम में यहां खिलने वाले सुंदर-सुंदर फूल और पेड़-पौधे आपको बहुत सुकून देंगे. आप यहां बच्चों के साथ आकर झूलों और फव्वारों का आनंद ले सकते हैं या बस शांत माहौल में बैठकर नेचर का लुत्फ़ उठा सकते हैं. यह दिन गुजारने के लिए एक परफेक्ट स्पॉट है.

कांकरिया झील

6/6
कांकरिया झील

अहमदाबाद की सबसे बड़ी और खूबसूरत कांकरिया झील सर्दियों में टूरिस्ट्स से भरी रहती है. चारों ओर की नेचर ब्यूटी और झील का शांत पानी ठंड के मौसम में मन को बहुत भाता है. आप झील के चारों ओर घूम सकते हैं, यहां की टॉय ट्रेन, बैलून सफारी या किड्स सिटी जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. शांत और सुहाने मौसम में यहां परिवार के साथ मस्ती करना यादगार रहता है.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़