Advertisement
trendingPhotos3000041
Hindi NewsPhotos33 साल की मशहूर सिंगर, 140 से ज्यादा गानों को दी आवाज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, बनीं 3800 बच्चों की मसीहा
photoDetails1hindi

33 साल की मशहूर सिंगर, 140 से ज्यादा गानों को दी आवाज, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, बनीं 3800 बच्चों की मसीहा

Guess Bollywood Famous Singer: भारत की धरती हमेशा से कल्चर, काइंडनेस और टैलेंट की पहचान रही है. यहां कला को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की सेवा और लोगों को जोड़ने का जरिया माना गया है. हमारे देश में ऐसे कई कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से दिलों पर राज करने के साथ-साथ उनको छुआ भी है और समाज में बदलाव की मिसाल कायम की. भारत में कला का असली मकसद सिर्फ नाम या शोहरत पाना नहीं, बल्कि अपनी कला से इंसानियत के लिए कुछ अच्छा करना रहा है. जैसा इस 33 साल की सिंग ने किया. 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुकीं अपना नाम

1/5
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुकीं अपना नाम

आज हम आपको इंडस्ट्री की एक ऐसी सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कला के साथ-साथ इंसानियत भी कूट-कूट कर भरी है. उनकी आवाज हमेशा दिल को छू जाती है, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया है कि जो किसी को भी गदगद कर दे. इस सिंगर ने ऐसा काम कर दिखाया है, जो शायद कोई सोच भी नहीं सकता और इसी लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है. अपनी आवाज के साथ-साथ इस सिंगर की कहानी भी आपके दिल को छू जाएगी. चलिए बताते हैं उनके बारे में. 

33 साल की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल

2/5
33 साल की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल

कुछ सिंगर ऐसे होते हैं जो समाज की भावनाओं को शब्द और सुरों में पिरोकर जीवन में उम्मीद भर देते हैं. कला की असली पहचान वही है जो आत्मा को छू जाए. इसी सोच को आगे बढ़ाया है बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर पलक मुच्छल ने. 30 मार्च, 1992 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी पलक ने बचपन से ही ये सिखा था कि संगीत सिर्फ सुनने की चीज नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने की ताकत भी रखता है. महज 6 साल की उम्र में उन्होंने सड़क पर गाना गाकर कारगिल शहीदों और गरीब बच्चों की मदद के लिए धन जुटाया था. 

3800 से ज्यादा गरीब बच्चों की करवा चुकीं हार्ट सर्जरी

3/5
3800 से ज्यादा गरीब बच्चों की करवा चुकीं हार्ट सर्जरी

ये छोटी पहल आगे चलकर एक बड़े सोशल मूवमेंट में बदल गई. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज पलक अपने ‘पलक मुच्छल हार्ट फाउंडेशन’ के जरिए अब तक 3800 से ज्यादा गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुकी हैं. खास बात ये है कि ये सब उन्होंने बिल्कुल फ्री में किया है. वे अपने कॉन्सर्ट्स और गानों से मिलने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा इसी नेक काम में दान करती हैं. इंसानियत के लिए उनके इस योगदान ने उन्हें दुनियाभर में सम्मान दिलाया है और वो लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं.

पलक मुच्छल की खूबसूरत पर्सनल लाइफ

4/5
पलक मुच्छल की खूबसूरत पर्सनल लाइफ

इतना ही नहीं, इस नेकी के काम के लिए पकल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है. वहीं, अगर पलक मुच्छल की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने 6 नवंबर, 2022 को मशहूर कंपोजर मिथून शर्मा से शादी की थी. खास बात ये है कि दोनों का ये रिश्ता परिवारों की ओर से तय किया गया था. लेकिन दोनों के बीच जल्दी ही दोस्ती और समझ बन गई. म्यूजिर के लिए दोनों का प्यार उन्हें और करीब ले लाया. उन्होंने साथ मिलकर कई खूबसूरत गाने भी बनाए हैं. 

कई सुपरहिट गाने गा चुकीं हैं पलक मुच्छल

5/5
कई सुपरहिट गाने गा चुकीं हैं पलक मुच्छल

शादी के बाद से पलक और मिथून न सिर्फ जीवन साथी बने, बल्कि प्रोफेशनल काम भी एक साथ मिलकर करते हैं. पलक मुच्छल ने 2011 में फिल्म ‘Damadamm!’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘एक था टाइगर’, ‘आशिकी 2’, ‘किक’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘काबिल’ और ‘बागी 2’ जैसी फिल्मों में गाने गाए. उनके सुपरहिट गानों में ‘कौन तुझे’, ‘चाहूं मैं या ना’ और ‘जुम्मे की रात’ शामिल हैं, जिनको आज भी खूब पसंद किया जाता है और सुना जाता है. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़