Advertisement
trendingPhotos2757186
photoDetails1hindi

पिता छत्रपति शिवाजी महाराज ने क्यों पुत्र संभाजी को जेल में किया था कैद?

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: छत्रपति संभाजी महाराज को अपने जीवन में पारिवारिक कलह का काफी सामना करना पड़ा. उनके पिता छत्रपति शिवाजी महाराज ने उन्हें कैद में डाल दिया था. 

1/6

छत्रपति संभाजी महाराज भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी पहली पत्नी साईबाई के पुत्र थे. पिता शिवाजी के बाद उन्होंने ही मराठा साम्राज्य का नेतृत्व संभाला था. क्या आप जानते हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने पुत्र संभाजी महाराज को कैद में डाल दिया था?  

 

2/6

संभाजी महाराज का ज्यादातर जीवन पारिवारिक झगड़ों में बीता रहा. वह परिवार में राजनीतिक मनमुटाव के शिकार बने. माता साईबाई की मृत्यु के बाद संभाजी की उनकी सौतेली माता सोयराबाई के साथ संबंध खराब हो गए थे. सोयराबाई हमेशा अपने बेटे राजाराम को सत्ता में लाना चाहती थी और हमेशा उसका ही पक्ष लेती थी. परिणामस्वरूप संभाजी और राजाराम के बीच मनमुटाव होने लगा. 

3/6

कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की दूसरी पत्नी सोयराबाई और उनके साथ शामिल कुछ दरबारियों की राजनीति के कारण संभाजी महाराज से उनका मनमुटाव हो गया था. कहा जाता है कि शिवाजी ने संभाजी पर पिता के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप में उन्हें कुछ समय के लिए कैद कर लिया था.  

 

4/6

सोयराबाई और उनके गुट की राजनीती के कारण संभाजी के खिलाफ ये झूठे आरोप लगे, जिसके चलते संभाजी को कैद में रहना पड़ा, हालांकि संभाजी कैद से भागने में सफल हो गए. उन्होंने मुगलों के साथ अस्थायी शरण ली.   

 

5/6

कहा जाता है कि संभाजी एक साल से ज्यादा समय तक औरंगजेब के सेनापति दिलेर खान के साथ राजनीति में शामिल रहे. इस दौरान संभाजी और सोयराबाई के बीच की खाई और गहरी होती रही. सोयराबाई ने संभाजी को राजाराम की शादी में भी नहीं बुलाया और न ही उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु की कोई सूचना दी गई. 

6/6

आंतरिक राजनीति और समस्याओं के बावजूद संभाजी अपने कौशल से षड्यंत्रों को विफल कर पाए. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को जारी रखा. उनके राज्यभिषेक ने संदेश दिया की बाहरी समस्याओं से निपटने के लिए आंतरिक संघर्ष को दूर करना और एकजुट होना बेहद जरूरी है.   

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;