Advertisement
trendingPhotos2994249
Hindi NewsPhotosPHOTOS: फिर चीन की शरण में पहुंचा नेपाल, अब ‘ड्रैगन’ छापेगा उसका रुपया; 2.27 अरब में डील हुई पक्की
photoDetails1hindi

PHOTOS: फिर चीन की शरण में पहुंचा नेपाल, अब ‘ड्रैगन’ छापेगा उसका रुपया; 2.27 अरब में डील हुई पक्की

Nepali Currency Note: नेपाल की करेंसी को एक बार फिर विदेशी टच मिलने जा रहा है. नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने चीन की कंपनी को अपने बैंक नोट छापने की जिम्मेदारी सौंप दी है. यह फैसला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय टेंडर के बाद लिया गया है.

 

चीन की कंपनी छापेगी नेपाल के करंसी नोट

1/6
चीन की कंपनी छापेगी नेपाल के करंसी नोट

नेपाल राष्ट्र बैंक ने 7 नवंबर 2025 को चीन के चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन (CBPMC) को नोट छापने का कॉन्ट्रैक्ट देने की घोषणा की. नेपाल के बैंक की ओर से कंपनी को इस संबंध में Letter of Intent जारी कर दिया गया है.

 

2.27 अरब नेपाली रुपये का मिला कॉन्ट्रेक्ट

2/6
2.27 अरब नेपाली रुपये का मिला कॉन्ट्रेक्ट

इस कॉन्ट्रेक्ट के तहत चीनी कंपनी नेपाली नोटों की डिज़ाइनिंग, प्रिंटिंग, सप्लाई और डिलीवरी की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी. यह प्रोजेक्ट लगभग 16.985 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.27 अरब नेपाली रुपये का होगा.

 

कैसे किया गया कंपनी का चुनाव?

3/6
कैसे किया गया कंपनी का चुनाव?

नेपाल राष्ट्र बैंक के करंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए कई कंपनियों ने बोली लगाई थी, जिसमें चीनी कंपनी की बोली सबसे कम रही. जिसके चलते कॉन्ट्रेक्ट के लिए उसे चुना गया. 

 

चीनी कंपनी का नेपाल से पुराना याराना

4/6
चीनी कंपनी का नेपाल से पुराना याराना

चीन की यह सरकारी कंपनी पहले भी नेपाल के लिए कई बार नोट छाप चुकी है. उसने इससे पहले भी नेपाल के लिए 5, 10, 100 और 500 रुपये मूल्यवर्ग के नोट छापकर दिए थे, जिन्हें नेपाल में जारी किया गया था.

 

बढ़िया प्रदर्शन की वजह से दिया मौका- नेपाल

5/6
बढ़िया प्रदर्शन की वजह से दिया मौका- नेपाल

नेपाल राष्ट्र बैंक का कहना है कि चीन के साथ यह साझेदारी नोटों की गुणवत्ता, सुरक्षा और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की गई है. चीनी कंपनी CBPMC ने पहले भी बढ़िया प्रदर्शन किया है, इसलिए उस पर फिर भरोसा जताया गया है.

 

नेपाल के पास अपनी प्रिंटिंग प्रेस नहीं

6/6
नेपाल के पास अपनी प्रिंटिंग प्रेस नहीं

बताते चलें कि नेपाल के पास अपनी खुद की नोट प्रिंटिंग प्रेस नहीं है. यही वजह है कि नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) विदेशी कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट देकर अपने नोट छपवाता रहता है. उसके बैंक नोट अक्सर भारत, ब्रिटेन और चीन की कंपनियों से छपते रहे हैं. भारत की सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और UK की De La Rue कंपनी ने भी पुराने समय में नेपाल के लिए करेंसी प्रिंट की थी.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़