Advertisement
trendingPhotos2724918
photoDetails1hindi

दुनिया की 8 रहस्यमयी जगहें, आज भी अनसुलझी; जहां विज्ञान भी मान जाता है हार

Mysterious Places On Earth: दुनियाभर में कई ऐसी जगहें है जिनकी उपस्थिति आज भी रहस्य बनी हुई है. कोई इन्हें एलियंस का ठिकाना बताता है तो कोई इन्हें दूसरी दुनिया का दरवाजा. 

द बरमूडा ट्रायंगल

1/8
द बरमूडा ट्रायंगल

द बरमूडा ट्रायंगल को दुनिया में सबसे खतरनाक समुद्री इलाका माना जाता है. यहां कई सार जहाज और विमान गायब हुए हैं. प्यूर्टो रिको और मियामी के बीच स्थित इस जगह से 20 विमान और 50 जहाज या तो क्रैश हो गए या गायब हो गए. इसके बारे में आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है. 

नाजा लाइंस

2/8
नाजा लाइंस

पेरू में मौजूद नाजा लाइंस को किसी विमान या ड्रोन के जरिए देखा जा सकता है. इसमें रेगिस्तान की जमीन में छोटे-छोटे पत्थरों को हटाकर कई तरह की रेतों से पैटर्न बनाया गया है. जानवरों और पौधों के इस डिजाइन का मतलब और इसे बनाने का कारण आजतक नहीं पता चल पाया है. 

क्रुक्ड फॉरेस्ट

3/8
क्रुक्ड फॉरेस्ट

दुनियाभर में चीड़ के पेड़ एकदम सीधे खड़े होते हैं, लेकिन पोलैंड में स्थित इस जंगल में यह पेड़ बिल्कुल तिरछे हैं. ये पेड़ मुड़कर C का आकार बनाते हैं. इन पेड़ों को यहां साल 1930 में उगाया गया था, लेकिन इनका ये शेप आज भी रहस्य बना हुआ था. 

एटरनल फ्लेम फॉल्स

4/8
एटरनल फ्लेम फॉल्स

ये सभी जानते हैं कि पानी और आग कभी एकसाथ नहीं आ सकते हैं, लेकिन न्यूयॉर्क का चेस्टनट रिज पार्क इसका बिल्कुल उल्टा है. यहां पार्क में झरने के पीछे आप आग जलती हुई देख सकते हैं. माना जाता है कि मीथेन के कारण यह आग जल रही है, लेकिन यह गैस आई कहां से और यह कैसे जल रही है. इसका अबतक पता नहीं लग पाया है.  

फेयरी सर्कल

5/8
फेयरी सर्कल

नामीबिया स्थित नांबी रेगिस्तान में ऐसे कई हजारों सर्कुलर पैच हैं, जो 1100 मील के दायरे में बने हैं. फंगस की वजह से बने इन सर्कुलर एरिया के आकार आजतक रहस्य बने हुए हैं. माना जाता है कि या तो घास के इवॉल्यूशन के कारण ऐसा हुआ या फिर दीमक के कारण इनका आकार सर्कुलर बना.

 

स्टोनहेंज

6/8
स्टोनहेंज

इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज में 25 टन के पत्थरों को गोलाकार में खड़े कर उनके ऊपर आड़े पत्थर रखे गए हैं. माना जाता है कि इन पत्थरों को इससे भी पहले बनाया गया जब इंसान को पत्थर से औजार बनाना आया. इस जगह को सूरज के मूवमेंट के हिसाब से बनाया गया है.  

एरिया 51 नेवाडा

7/8
एरिया 51 नेवाडा

अमेरिका के नेवाडा में स्थित इस टॉप-सीक्रेट मिलिट्री बेस को लेकर कहा जाता है कि यहां एलियंस के रहस्य छिपे हैं. एक थ्योरी में यह भी कहा गया है कि यहां UFO दिखा है. इस ट्रेनिंग रेंज को दुनिया की सबसे सीक्रेट जगहों में से एक माना जाता है. 

पिरामिड ऑफ गीजा

8/8
पिरामिड ऑफ गीजा

प्राचीन मिस्र के ये पिरामिड तकरीबन 4500 साव पुराने हैं. सटीकता से बने इन पिरामिड का निर्माण तकनीक आज भी रहस्य बना हुआ है. ये भी रहस्य है कि इनमें बड़े पत्थरों को उठाकर आखिर पिरामिड में कैसे लगाया होगा.  

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;