Delhi Blast: लाल किला एक ऐसी जगह है जहां पर शाम के समय भीड़-भाड़ काफी ज्यादा होती है. इसी इलाके से सटी दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट भी है जहां लाखों लोग रोजाना खरीददारी के लिए पहुंचते हैं. आइए आपको बताते हैं इसके पहले कब-कब धमाकों से दहली है दिल्ली.
)
यह धमाका 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ. ब्लास्ट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है.
)
7 सितंबर 2011: सुबह करीब सवा दस बजे दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर बम धमाका कम से कम नौ मरे 50 के क़रीब घायल
)
19 सितंबर , 2010 में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूक धारियों ने दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले जामा मस्जिद के बाहर विदेशी पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाया और दो ताईवानी नागरिकों को घायल कर दिया
)
इसके पहले 13 सितंबर 2008 को राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों में कम के कम 26 लोग मारे गए और अनेकों लोग घायल हुए.
)
दिल्ली के सरोजिनी नगर, पहाड़गंज और गोविन्दपुरी इलाकों में तीन क्रमवार धमाके हुए. इन धमाकों में 59 से ज़्यादा लोगों की मौतें हुईं और 100 के ऊपर घायल हुए.
ट्रेन्डिंग फोटोज़