Advertisement
trendingPhotos2998056
Hindi NewsPhotosधर्मेंद्र ने खुद बताया था कौन बन सकता उनकी बायोपिक का हीरो, नहीं लिया बेटों का नाम, बोले- 'उसमें मेरी जैसी खूबियां.......'
photoDetails1hindi

धर्मेंद्र ने खुद बताया था कौन बन सकता उनकी बायोपिक का हीरो, नहीं लिया बेटों का नाम, बोले- 'उसमें मेरी जैसी खूबियां.......'

Dharmendra Biopic: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार आ रहा है. परिवार ने बताया कि वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्दी रिकवर कर रहे हैं. इस बीच उनकी बायोपिक को लेकर भी चर्चाएं काफी तेज हो रही है. वैसे बता दें कि धर्मेंद्र अपनी बायोपिक के लिए खुद परफेक्ट च्वाइस बता चुके हैं. 

बॉलीवुड के ही-मैन

1/5
बॉलीवुड के ही-मैन

Dharmendra Biopic: बॉलीवुड में ही-मैन से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर सोमवार रात से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाह फैल रही हैं. 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि दिग्गज एक्टर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. हालात तब काफी ज्यादा उलझ गई जब आज सुबह मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की खबर फैलने लगीं. इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी थी और ट्वीट भी किया थी. जिसमें लिखा था कि 'जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह काफी अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें.'

 

कौन निभा सकता उनका किरदार?

2/5
कौन निभा सकता उनका किरदार?

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के फैंस उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. ऐसे में आपको धर्मेंद्र और सलमान खान के खूबसूरत रिश्ते के बारे में बताते हैं. इन दोनों के बीच एक ऐसा रिश्ता है जो सालों से आपसी सम्मान और स्नेह पर आधारित है. धर्मेंद्र कई बार सार्वजनिक रूप से सलमान की तारीफ भी कर चुके हैं और उन्हें अपना बेहद करीबी मानते हैं, करीब एक दशक पहले, साल 2015 में धर्मेंद्र ने बॉलीवुड लाइफ को एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उनसे पूछा गया था कि अगर उनके जीवन पर बायोपिक बने तो उन्हें कौन निभाए. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'सलमान खान. मुझे लगता है कि उनमें कई खूबियां हैं जो मुझसे बहुत मिलती हैं. वह मुझे पर्दे पर बखूबी निभा पाएंगे.'

 

सलमान की धर्मेंद्र ने की थी तारीफ

3/5
सलमान की धर्मेंद्र ने की थी तारीफ

इससे पहले साल 2011 में धर्मेंद्र जब 'यमला पगला दीवाना' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर रहे थे, उस दौरान सलमान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि 'अगर मैं इंडस्ट्री से किसी को भी बुलाओ तो मेरे परिवार की सद्भावना के कारण हर कोई आ जाएगा. सलमान खुद बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं उनसे प्यार करता हूं, वह काफी सच्चे और दिल के साफ इंसान हैं.'

 

पुराने किस्से को किया था याद

4/5
पुराने किस्से को किया था याद

इस दौरान एक्टर धर्मेंद्र ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए बताया था कि 'एक बार में झील के किनारे शूटिंग कर रहा था, वहीं मैंने सलमान को पहली बार देखा था. वह तब भी बहुत शर्मीले थे और आज भी काफी शर्मीले हैं. शूटिंग के दौरान कैमरा झील में गिर गया था और उन्होंने बिना सोचे-समझे पानी में छलांग लगा दी थी और कैमरा बाहर निकाला था. तभी मुझे एहसास हुआ कि वह काफी बाहदुर और भावुक इंसान हैं. अगर आप अच्छे इंसान नहीं हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं.'

अस्पताल मिलने पहुंचे थे सलमान खान

5/5
अस्पताल मिलने पहुंचे थे सलमान खान

वहीं धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही सलमान खान सबसे पहले उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे. उनकी एक झलक सामने आई थी, जिसमें वो हाई सिक्योरिटी के बीच अस्पताल पहुंचे थे. सलमान के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रही है. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़