Dharmendra Flirt With Madhuri Dixit: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को तो काफी अच्छे से जानते होंगे. इन दोनों सितारों ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्में दी है, लेकिन कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया और इस बात का मलाल धर्मेंद्र को आज भी है. इस बारे में उन्होंने कई बार जिक्र भी किया. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा-
)
Dharmendra Flirt With Madhuri Dixit: बॉलीवुड में साल 1960 में दिल भी तेरा, हम भी तेरे नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर धर्मेंद्र की हालत काफी गंभीर है, वो अस्पताल में एडमिट है. बॉलीवुड में ही-मैन से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के अस्पताल में भर्ती है. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. एक्टर ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की है, लेकिन एक बार भी उन्होंने बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की और इस बार का मलाल उन्हें आज भी रहता है कि उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ बिग स्क्रीन पर काम नहीं किया. इस बारे में धर्मेंद्र ने कई बार जिक्र किया.
)
दरअसल, कुछ वक्त पहले धर्मेंद्र डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के सेट पर पहुंचे थे तो माधुरी को लेकर वह बात करने लगे थे. माधुरी दीक्षित इस शो में बतौर जज नजर आती हैं. ऐसे में धर्मेंद्र ने माधुरी से सबके सामने फ्लर्ट भी किया. इस शो में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों पहुंचे थे. इस बीच दोनों एक्टर्स ने तीनों जज माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया के साथ जमकर मस्ती की.
)
इस शो में एक क्लिप दिखाया गया था, जिसमें हेलेन और वहीदा रहमान धर्मेंद्र और देव आनंद की 'फ्लर्टिंग' को लेकर बात करती दिखती हैं. यहीं से धर्मेंद्र ने अपनी फ्लर्टिंग पर बात करना शुरू कर दिया. धर्मेंद्र ने हेलन और वहीदा रहमान को लेकर बात भी की. इसी बीच धर्मेंद्र ने कहा था कि 'कौन मर्द है जिसने रोमांस नहीं किया. कौन कहता है कि मैं फ्लर्ट नहीं करता, लेकिन उसमें एक पवित्रता होनी चाहिए. मैं उस सभी लेडीज का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिनके साथ मैंने काम किया. इनके साथ गुजारा वक्त काफी याद आता है.'
)
इतना ही नहीं इसका बाद धर्मेंद्र ने जमकर माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की तारीफ की. धर्मेंद्र ने माधुरी के साथ खुलकर फ्लर्ट किया. धर्मेंद्र के साथ आए शत्रुघ्न सिन्हा भी उन्हें देखते रह गए थे. तब धर्मेंद्र बोले थे 'और माधुरी तो...ये फिल्में साथ कर रही थीं, लेकिन मेरी हीरोइन नहीं थी. इनकी मुस्कुराहट पे क्या ही कहूं. बहुत प्यारी लगती हैं, यहां से देख रहा हूं तो कहते हैं ना कि कुछ कुछ होता है. पता नहीं क्या है. भगवान ने मेरे अंदर खास पुर्जे लगा दिए हैं. मैं कुछ नहीं कर सकता.'
)
बता दें कि धर्मेंद्र की साल 1995 में आई एक फिल्म में माधुरी दीक्षित ने काम किया था और इस फिल्म में जितेंद्र भी थे. फिल्म में माधुरी जितेंद्र के अपोजिट थीं. फिल्म का नाम 'पापी देवता' था.
ट्रेन्डिंग फोटोज़