किन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर! एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

Written ByShilpa
Published: Mar 14, 2025, 07:44 AM IST|Updated: Mar 14, 2025, 07:44 AM IST

खजूर का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. खूजर में विटामिन बी 6, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. खजूर का रोजाना सेवन करने से कई तरह की समस्या दूर होती है. खजूर का सेवन करने से कब्ज से भी छुटकारा मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं खजूर का सेवन करना नुकसादायक भी हो सकता है. फैट टू स्लिम की डायरेक्टर  न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा से जानते हैं किन 5 लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए. 

Side effects of dates1/6

डायबिटीज मरीज

डायबिटीज मरीज को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए. खजूर में नेचुरल शुगर अधिक होता है. ऐसे में खजूर का सेवन करने से शुगर लेवल अचाक बढ़ सकता है. डायबिटीज मरीज को खजूर खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. बिना सलाह खजूर का सेवन न करें. 

Who should not eat dates2/6

एलर्जी

कुछ लोगों को खजूर खाने से एलर्जी हो सकती है. एलर्जी होने पर स्किन पर खुजली, रैशेज, आंखों में खुजली जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में जिन लोगों को खजूर से एलर्जी हैं उन्हें खजूर का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए. 

ates side effects in hindi3/6

किडनी की समस्या

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है तो उन्हें भी खजूर खाने से बचना चाहिए. क्योंकि खजूर में पोटैशियम पाया जाता है जो कि किडनी मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. 

 Who should avoid eating dates4/6

डायरिया

जिन लोगों को डायरिया की समस्या रहती है उन्हें भी खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए. खजूर में लैक्सेटिव गुण होते हैं जो कि मल त्याग को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में डायरिया के दौरान खजूर का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है.

Disadvantages of eating dates5/6

मोटापा

जो लोग मोटापे से परेशान उन्हें भी खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि खजूर में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. खजूर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है. 

Disclaimer6/6

Disclaimer

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.  Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.