Advertisement
trendingPhotos2999479
Hindi NewsPhotos28 की उम्र में 2 बच्चों की मां, लेकिन नहीं हुई है शादी, 6 हजार करोड़ की मालकिन की जिंदगी में आया नया शहजादा, 24 महीने में हुए दूर?
photoDetails1hindi

28 की उम्र में 2 बच्चों की मां, लेकिन नहीं हुई है शादी, 6 हजार करोड़ की मालकिन की जिंदगी में आया नया शहजादा, 24 महीने में हुए दूर?

हॉलीवुड के पॉपुलर कपल टिमोथी चालमेट और काइली जेनर पिछले 2 साल से एक दूसर को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर कपल की रोमांटिक फोटो और वीडियो वायरल रहती है. इसी बीच काइली और टिमोथी के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

1/5

हाल ही में काइली जेनर की मां क्रिस जेनर का 70वां बर्थडे सेलिब्रेशन था. इस पार्टी में हॉलीवुड के बड़े स्टार्स नजर आए, लेकिन टिमोथी कहीं भी नहीं दिखें. जिसके बाद से ही काइली और टिमोथी के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया. खबरों के अनुसार एक्टर फिल्म की शूटिंग में बिजी है वहीं लोगों को लगता है कि ब्रेकअप की वजह से टिमोथी पार्टी में शामिल नहीं हुए.

 

2/5

अरबपति जेफ बेजोस के आलीशान बेवर्ली हिल्स एस्टेट में काइली की मां क्रिस का बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया था. इस पार्टी से टिमोथी गायब थे. डेली मेल के अनुसार काइली और टिमोथी का ब्रेकअप महज अफवाह है ऐसा पहले भी हो चुका है लेकिन वो उसे फिर से साथ आने लिए मना लिया. काइली टिमोथी के प्यार में काफी डूबी हुई हैं तो कपल फिर से साथ नजर आ सकते हैं. 

 

3/5

काइली जेनर 28 साल की हैं. काइली बिना शादी किए 2 बच्चों स्टॉर्मी वेबस्टर और ऐरे वेबस्टर की मां हैं. काइली के बच्चों के पिता उनके एक्स बॉयफ्रेंड रैपर ट्रैविस स्कॉट हैं. साल 2018 में काइली ने बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था. साल 2022 में काइली ने बेटे को जन्म दिया. पहले काइली ने बेटे का नाम वुल्फ रखा था बाद में नाम बदलकर ऐरे कर दिया. 

 

4/5

फॉर्ब्स के अनुसार काइली जेनर वर्ल्ड की हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटी हैं. हॉलीवुड मॉडल काइली ने साल 2020 में 590 मिलियन डॉलर यानी 49.8 अरब रुपये की कमाई की. काइली एक बिजनेसवुमन भी हैं. वह काइली कॉस्मैटिक की मालकिन है, काइली ने साल 2015 में अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था. साल 2020 में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में कंपनी को कॉटी इंक को 600 मिलियन डॉलर में बेच दिया था. 

 

5/5

काइली जेनर की नेटवर्थ की बात करें तो फॉर्ब्स के अनुसार साल 2024 तक काइली जेनर की कुल संपत्ति 700 मिलियन डॉलर बताई गई है. काइली जेनर सेल्फ मेड अरबपति हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़