आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आंतों पर काफी असर पड़ता है. जिस वजह से गैस, कब्ज आदि पेट से जुड़ी समस्या बनी रहती है. रोजाना एक सेब का सेवन करने से आंतों में जमी गंदगी को बाहर कर सकते हैं. आइए जानते हैं किस फल का सेवन करने से आंत मजबूत हो सकती है.
आंतों को मजबूत बनाने के लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. रोजाना एक सेब का सेवन करने से आंतें मजबूत हो सकती है.
सेब में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, जिंक, विटामिन ई, कैल्शियम और पॉलीफेनोल्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
रोजाना सुबह नाश्ते में एक सेब का सेवन करने से शरीर से गंदे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं. सेब खाने से आंतों को पोषण मिलता है. सेब खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं.
सेब को छिलके के साथ खाना चाहिए. छिलके समेत सेब खाने से अधिक फायदा मिलता है. रोजाना सुबह नाश्ते में भी आप सेब का सेवन कर सकते हैं.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ट्रेन्डिंग फोटोज़