मौनी, तेजस्वी या प्रियंका चाहर चौधरी, कौन हैं एकता कपूर की सबसे महंगी 'नागिन'? नाम और फीस जान रह जाएंगे हैरान

Written ByKajol Gupta
Published: Nov 05, 2025, 07:01 PM IST|Updated: Nov 05, 2025, 07:01 PM IST

Ekta Kapoor Most Expensive Naagin: एकता कपूर ने 'बिग बॉस 19' के मंच पर अपनी नई 'नागिन' का चेहरा रिवील कर दिया है. सीजन 7 की नागिन का खुलासा सबके सामने हो चुका है. अब दर्शकों को पता चल गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही नागिन के सीजन 7 की नागिन होगी. ऐसे में नागिनों की फीस की काफी चर्चा हो रही है. 

Ekta Kapoor Most Expensive Naagin: एकता कपूर ने 'बिग बॉस 19' के मंच पर अपनी नई 'नागिन' का चेहरा रिवील कर दिया है. सीजन 7 की नागिन का खुलासा सबके सामने हो चुका है. अब दर्शकों को पता चल गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही नागिन के सीजन 7 की नागिन होगी. ऐसे में नागिनों की फीस की काफी चर्चा हो रही है. 

 

Highest Paid Naagin TV1/7

एकता कपूर की सबसे महंगी 'नागिन'

Ekta Kapoor Most Expensive Naagin: टीवी क्वीन एकता कपूर ने साल 2015 में 'नागिन' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, तब से लेकर अब तक दर्शकों के दिल पर यह शो राज कर रहा है. अभी तक 'नागिन' के छह सीजन आ चुके हैं और अब सबकी नजर नागिन के सीजन 7 पर टिकी हुई है. इस बार उड़ारियां फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर की इच्छाधारी नागिन  कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं. चलिए ऐसे में जानते हैं कि अब तक के सीजन के नागिन कैरेक्टर ने कितनी फीस चार्ज की है. कुछ हसीनाओं ने नागिन बनने के लिए काफी मोटी रकम वसूली है तो कुछ ने पॉपुलर होने के बाद भी कम फीस ली. चलिए जानते हैं सबकी फीस- 

Highest Paid Naagin TV2/7

मौनी रॉय

नागिन शो के सीजन 1 और 2 में मौनी रॉय लीड रोल में नजर आई थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय ने हर एपिसोड के लिए 1 से 2 लाख रुपये चार्ज किए थे. मौनी ने नागिन बन शो को काफी सफलता दिलाई है, उसके अनुसार उनकी फीस पूरी तरह से जायज भी थी.   

Highest Paid Naagin TV3/7

नागिन सीजन 3 की एक्ट्रेस

वहीं नागिन शो के सीजन 3 में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति लीड रोल में नजर आई थी. उन्होंने इस किरदार के प्रति एपिसोड के लिए 60,000 रुपये मिले थे. वहीं शो के विलेन नागिन विशाखा उर्फ अनीता हसनंदानी को एक लाख रुपये प्रति एपिसोड के लिए मिले थे. 

Highest Paid Naagin TV4/7

एक्ट्रेस निया शर्मा

नागिन शो के सीजन 4 में एक्ट्रेस निया शर्मा नजर आई थीं. इस सीजन के हर एक एपिसोड के लिए उन्हें 40,000 रुपये मिले थे. 

Highest Paid Naagin TV5/7

एक्ट्रेस सुरभि चंदना

नागिन शो के सीजन 5 में एक्ट्रेस सुरभि चंदना नजर आई थी. बानी के किरदार के लिए सुरभि ने हर एक एपिसोड के लिए 60,000 रुपये चार्ज किए थे. 

Highest Paid Naagin TV6/7

अब तक की सबसे महंगी नागिन

एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन' के सीजन 6 में लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी. उन्होंने तब तक की सभी नागिनों को जबरदस्त टक्कर दी थी. इसी के साथ तेजस्वी हर एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये जैसी भारी भरकम फीस वसूलती थी. इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी आगे चलकर ये फीस ढाई लाख रुपये हो गई थी. तेजस्वी अब तक की सबसे महंगी नागिन थी.   

Highest Paid Naagin TV7/7

प्रियंका चाहर चौधरी

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, नागिन के सीजन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी प्रति एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये मिल रहे हैं. बता दें कि अभी ये सीजन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही शुरू होने वाला है.