Advertisement
trendingPhotos2994101
Hindi NewsPhotosकिडनी खराब होने पर दिखते हैं ये 10 संकेत, ना करें अनदेखी; जल्द जाएं डॉक्टर के पास
photoDetails1hindi

किडनी खराब होने पर दिखते हैं ये 10 संकेत, ना करें अनदेखी; जल्द जाएं डॉक्टर के पास

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोग कम उम्र में किडनी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं. प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, कम पानी का सेवन, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है. लंबे समय तक इन खराब आदतों की वजह से किडनी खराब हो सकती है. किडनी खराब होने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं, इन लक्षण की पहचान कर समस्या से बचा जा सकता है. 

 

पैरों में सूजन

1/11
पैरों में सूजन

पैरों में अचानक सूजन होना किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है. अगर लंबे समय तक पैरों में सूजन है तो इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं. 

 

चेहरे पर सूजन

2/11
चेहरे पर सूजन

जब किडनी सही से काम नहीं करती हैं तो शरीर के टॉक्सिंस बाहर नहीं निकलते हैं. जब टॉक्सिंस शरीर के अंदर जमा होने लगते हैं तो चेहरे पर सूजन आ जाती है. 

 

पेशाब में झाग

3/11
पेशाब में झाग

नॉर्मली पेशाब में झाग बन जाता है लेकिन पेशाब में झाग लंबे समय से बन रहा है तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. इस संकेत को नजरअंदाज ना करें 

 

नींद का टूटना

4/11
नींद का टूटना

रात के समय खासकर 1 से 4 बजे के बीच नींद का टूटना किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है. जब किडनी सही से काम नहीं करती है तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं जिस वजह से नींद आने में दिक्कत आती है. 

 

उल्टी

5/11
उल्टी

बिना किसी कारण उल्टी या मतली जैसा महसूस होना भी किडनी खराबी का संकेत हो सकता है. 

 

पेशाब में खून आना

6/11
पेशाब में खून आना

पेशाब में खूना आना भी किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. इस समस्या को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं. 

 

पेशाब के रंग में बदलाव

7/11
पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब के रंग में बदलाव भी किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. पेशाब का डार्क ब्राउन यानी भूरा रंग बड़ी चेतावनी हो सकती है. पेशाब के रंग में बदलाव होना किडनी में खराबी की बड़ी चेतावनी हो सकती है.

पीठ के निचले हिस्से में दर्द

8/11
पीठ के निचले हिस्से में दर्द

लगातार बिना किसी वजह लंबे समय से पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना भी किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. किडनी में खराबी होने की वजह से पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है. 

 

ड्राई स्किन

9/11
ड्राई स्किन

स्किन का ड्राई होना और स्किन पर खुजली होना भी किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है. अगर आपकी स्किन अचानक ड्राई हो गई है और स्किन पर काफी खुजली हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें 

 

अचानक वजन कम होना

10/11
अचानक वजन कम होना

बिना किसी डाइटिंग और जिम के आपका वजन कम हो रहा है तो आपको खुश नहीं होना बल्कि यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. अगर आपका वजन कम हो रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाए. 

 

Disclaimer

11/11
Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़