द‍िल्‍ली के पास इस शहर के हैं ये 5 अरबपत‍ि, दुन‍ियाभर में बज रहा डंका; एक तो यूपी का 'मुकेश अंबानी'

Published: Apr 20, 2025, 08:08 PM IST|Updated: Apr 20, 2025, 08:08 PM IST

Aligarh Richest Man: पश्‍च‍िमी यूपी का एक ज‍िला है अलीगढ़. वैसे तो यह शहर तालों की नगरी के नाम से फेमस है. लेक‍िन यहां से न‍िकले कुछ लोगों ने अपने शहर का नाम देश ही नहीं दुन‍ियाभर में रोशन क‍िया है. इन लोगों ने शहर के नाम को यूपी के नक्‍शे से लेकर दुन‍ियाभर के मानच‍ित्र पर फेमस क‍िया है.

five billionaires of aligarh1/6

अलीगढ़ के न‍िकले कुछ लोगों की ग‍िनती आज देश के अरबपत‍ियों में की जाती है. इनमें पेटीएम के फाउंडर व‍िजय शेखर शर्मा का भी नाम है. इसी शहर से न‍िकले एक और शख्‍स मुरलीधर ज्ञानचंदानी उत्‍तर प्रदेश के सबसे अमीर आदमी है. इसके अलावा भी इस धरती ने कई अरबपत‍ियों को जन्‍म द‍िया है. आइए जानते हैं उनके बारे में-

five billionaires of aligarh2/6

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा अलीगढ़ के रहने वाले हैं और उनकी कुल संपत्‍त‍ि 120 करोड़ यूएस डॉलर (करीब 10 हजार करोड़ रुपये) के करीब है. साल 1997 की बात है जब विजय शेखर शर्मा ने कॉलेज के दौरान indiasite.net नामक वेबसाइट बनाई थी. इसको बाद में उन्होंने एक मिलियन यूएस डॉलर में बेच दिया था. यही से उनकी ज‍िंदगी ने पलटी ली थी. उन्‍हें असली पहचान नोट बंदी के दौरान म‍िली.

five billionaires of aligarh3/6

घड़ी डिटर्जेंट की बात होती है पहली बार में यही लगता है क‍ि यह कानपुर के सेठ का है. लेक‍िन हकीकत यह है क‍ि घड़ी डिटर्जेंट का माल‍िकाना हक रखने वाला पर‍िवार और इसके माल‍िक मुरलीधर ज्ञानचंदानी पुराने अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं. मुरलीधर बाबू का पर‍िवार ब‍िजनेस के साथ समाज सेवा और श‍िक्षा में भी बढ़-चढ़कर ह‍िस्‍सा लेता है. हुरुन रिच लिस्ट इंडिया 2024 के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 12,000 करोड़ रुपये की है और देश के मालदारों में उनका नंबर 149वां है.

five billionaires of aligarh4/6

हाजी जहीर भी अलीगढ़ के प्रमुख मीट व्यवसायी हैं. उन्होंने 2005 में अपना कारोबार शुरू किया था. हुरुन इंडिया 2024 की सूची में उनकी रैंकिंग 970वीं थी. उनकी कुल संपत्ति 2300 करोड़ रुपये आंकी गई है. विशेष रूप से 2018 में हाजी जहीर अलीगढ़ के 10 सबसे ज्‍यादा आयकर देने वाले लोगों में शामिल रहे.

five billionaires of aligarh5/6

एलडी गोयल स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2004 में की गई थी. इसकी शुरुआत सोमदत्त गोयल ने अपने पिता लोकामन गोयल के साथ की थी. यह कंपनी हर वाल 8000 टन स्टील एंगल और चैनल का प्रोडक्‍शन करती है. बता दें कि सोमदत्त गोयल का स्टील व्यवसाय पुश्तैनी है. उनके पिता ने 1964 में इस कारोबार की नींव रखी थी, उस समय कंपनी की उत्पादन क्षमता केवल 300 टन स्टील थी.

five billionaires of aligarh6/6

यूं तो अलीगढ़ शहर तालों के ल‍िए मशहूर है. लेक‍िन इसी ल‍िंक लॉक्‍स के माल‍िक भी इसी शहर से ताल्‍लुक रखते हैं. लिंक लॉक्स के फाउंडर जफर आलम अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं. वह सपा के ट‍िकट पर साल 2012 में व‍िधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. बाद में 2017 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था.

TAGS: