Advertisement
trendingPhotos2992735
Hindi NewsPhotosसोने के गहनों पर जमी काली परत होगी छूमंतर! किचन की इन 4 चीजों सें ज्वेलरी होगी चकाचक
photoDetails1hindi

सोने के गहनों पर जमी काली परत होगी छूमंतर! किचन की इन 4 चीजों सें ज्वेलरी होगी चकाचक

Gold Jewellery Cleaning Tips: भारत में बहुत से लोगों को सोने के गहने पहनने का शौक होता है. कई महिलाएं हर रोज सोने के गहने कैरी करती हैं. रोजाना सोने के गहने पहनने से ये काले पड़ जाते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जिनकी मदद से आप सोने के गहने घर में आसानी से क्लीन कर सकते हैं.

 

गोल्ड ज्वेलरी क्लीनिंग टिप्स

1/5
गोल्ड ज्वेलरी क्लीनिंग टिप्स

भारत में कई लोग सोने के गहने पहनते हैं. बहुत से लोग इन गहनों की सफाई के लिए सुनार के दुकान का चक्कर लगाते हैं. कई लोग इन गहनों को साफ करने के लिए तरह-तरह के केमिकल का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे कुछ सालों में सोना खराब होने लगता है. बहुत से लोगों को ये बात पता नहीं होती हैं कि उनके घर में भी सोने के गहनों को साफ करने की कई चीजें मौजूद हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप घर पर ही सोने के गहनों की सफाई कर सकते हैं.

 

बेकिंग सोडा

2/5
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत से लोग घरों में करते हैं. पर क्या आपको पता है आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर के काले पड़े गहनों की सफाई कर सकते हैं. पानी में बेकिंग सोडा मिला कर काले सोने के गहनों को इसमें रख दें. 20 मिनट बाद इन गहनों को रगड़ कर साफ कर लें.

 

हल्दी

3/5
हल्दी

गर्म पानी में हल्दी मिक्स कर के इसमें गहनों को कुछ देर के लिए रख दें. अब गहनों को ब्रश की मदद से इन गहनों को रगड़ दें और साफ पानी से धो लें. अब इन गहनों को सॉफ्ट कपड़े की मदद से पोंछ कर रख लें.

नींबू और टूथपेस्ट

4/5
नींबू और टूथपेस्ट

सोने के गहनों में कुछ देर नींबू और टूथपेस्ट लगा कर रख दें. कुछ देर बाद इन गहनों को गर्म पानी में डाल दें. अब इसे ब्रश की मदद से रगड़ कर साफ कर लें और इन्हें साफ पानी से धो कर रख लें. गहने कई दिनों कर काले नहीं पड़ेंगे.

नमक और नींबू

5/5
नमक और नींबू

नमक और नींबू का पेस्ट बना कर इसे कोले पड़े सोने के गहनों पर लगा कर रख लें. 15 मिनट के लिए गहनों को रख दें और बाद में इन्हें साफ पानी से धो कर साफ कर लें. इससे गहनों की चमक वापस लौट आएगी और गहने चकाचक हो जाएंगे.

ट्रेन्डिंग फोटोज़