बहुत से लोगों को समझ नहीं आता कि वो किसी दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिस कलीग की शादी में क्या गिफ्ट दें. अगर आप शादी या किसी खास मौके पर गिफ्ट देने के लिए कुछ यूनिक और क्लासी तलाश रहे हैं, तो 2 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है. आजकल मार्केट में ऐसे कई डिजाइन ट्रेंड में हैं जो कम वजन में भी स्टाइलिश और रिच लुक देते हैं.
)
आजकल सोने के गहने लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. इन्हें शादी या एनिवर्सरी जैसे मौकों पर गिफ्ट करना बेहद खास लगता है. हल्के वजन में ये ज्वेलरी डिजाइन दिखने में रॉयल और पहनने में बेहद कंफर्टेबल होते हैं. सोने के गहने केवल बजट फ्रेंडली नहीं होते हैं बल्कि हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं. अगर आप भी किसी खास को गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इन लेटेस्ट 2 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी डिजाइंस को जरूर देखें.
)
आप शादी पर इस तरह के सोने की अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं. इस तरह के गिफ्ट काफी यूनिक भी होते हैं और दुल्हे या दुल्हन को खूब पसंद भी आते हैं. इस तरह के गोल्ड रिंग 1 से 2 ग्राम सोने में आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगे.
)
लाइट वेट में इस तरह के इयररिंग्स बिल्कुल परफेक्ट गिफ्ट हो सकते हैं. इस तरह के इररिंग्स बजट फ्रेंडली होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी होते हैं. ऐसे डिजाइंस आप 1 से 2 ग्राम सोने में बनवा या खरीद सकते हैं.
)
आजकल इस तरह के पेंडेंट लड़कियों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं. इस तरह के पेंडेंट हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद खूब लगते हैं. अगर आपको भी इस तरह के डिजाइंस पसंद है तो ये 1 ग्राम सोने में भी बनवाएं या खरीदे जा सकते हैं.
)
इस तरह के सिंपल और खूबसूरत नोज रिंग 1 या 1 ग्राम से भी कम में बनकर तैयार हो जाते हैं. ऐसे डिजाइंस बजट फ्रेंडली होने के साथ ही काफी इजी टू कैरी भी होते हैं. ऐसे डिजाइंस से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़