Advertisement
trendingPhotos3003841
Hindi NewsPhotosहरी मिर्च और लहसुन के अचार से बढ़ा लें बोरिंग खाने का स्वाद, चटकारे ले कर खाएंगे घरवाले
photoDetails1hindi

हरी मिर्च और लहसुन के अचार से बढ़ा लें बोरिंग खाने का स्वाद, चटकारे ले कर खाएंगे घरवाले

सर्दियों का मौसम आती ही लोगों को कुछ चटपटा खाने का मन होने लगता है. ऐसे में बहुत से लोग बाजार से तरह-तरह के अचार और चटनियां लेकर आते हैं. कई बार बजार के अचार और चटनियों में केमिकल मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे आप घर पर कैसे हरी मिर्च और लहसुन का अचार बना सकते हैं.

 

हरी मिर्च और लहसुन का अचार

1/5
हरी मिर्च और लहसुन का अचार

बहुत से लोग तीखा और चटपटा खाने के शौकीन होते हैं और उन्हें रोज के खाने के साथ स्पेशल चटनी या अचार खाना पसंद होता है. ये बात भी है कि अगर खाने के साथ चटपटा और स्वादिष्ट अचार मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. बहुत से लोग ऐसे अचार की तलाश में रहते हैं जो घर में आसानी से बनकर तैयार हो जाए. आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर आसानी से चटपटी हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बना सकते हैं.

 

सामग्री

2/5
सामग्री

हरी मिर्च – 250 ग्राम  लहसुन- 200 ग्राम  अजवाइन- दो चम्मच  सौंफ – दो चम्मच  राई – दो चम्मच  जीरा – दो चम्मच  साबुत धनिया – दो चम्मच  पीली सरसो – दो चम्मच  काली मिर्च – एक चम्मच  सरसो का तेल – दो कप  लाल मिर्च पाउडर  हल्दी – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार  कलौंजी – एक चम्मच  हींग – एक चुटकी

चॉपिंग

3/5
चॉपिंग

लहसुन और हरी मिर्च को धो कर साफ कर लें. अब इनके डंठल तोड़ कर अलग कर लें और लहसुन के छिलके को छील लें. अब लहसुन और मिर्च को अच्छी तरह से बारीक काट लें. अगर आपके पास चॉपिंग मशीन है तो आप मिर्च और लहसुन को इसमें चॉप कर सकते हैं.

पीस लें

4/5
पीस लें

एक कढ़ाई में राई, सौंफ, साबुत धनिया, पीली सरसो, अजवाइन, जीरा और साबुत काली मिर्च डाल कर इसे हल्का भून लें. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी या सिलबट्टे पर हल्का दरदरा होने तक पीस लें और एक कटोरी में निकाल कर रख लें.

 

तैयार

5/5
तैयार

एक पैन में सरसों का तेल गर्म कर के इसमें कटी हुई मिर्च और लहसुन को मिला लें. अब इसमें दरदरा मसाला मिला लें. अब पैन में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,कलौंजी और हींग डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसे हल्का भून कर इसे कटोरी में निकाल कर सर्व करें.

ट्रेन्डिंग फोटोज़