Advertisement
trendingPhotos3034332
photoDetails1hindi

Guru Gochar 2026: 2026 में नोटों की रजाई ओढ़कर सोएंगे 4 राशि वाले लोग, गुरु का विपरीत राजयोग कराएगा बल्‍ले-बल्‍ले

Rajyog in 2026 : साल 2026 में देवगुरु बृहस्‍पति एक बेहद शुभ राजयोग बनाने जा रहे हैं, जो 4 राशि वालों के लिए छप्‍पर फाड़ फायदा दे सकता है. ये राजयोग गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से बनेगा. 

1/6

Guru Gochar Vipreet Rajyog 2026 : ज्‍योतिष के अनुसार गुरु ग्रह 1 साल में गोचर करते हैं, लेकिन साल 2025 में अतिचारी हुए गुरु तेज गति से चल रहे हैं. जिससे वे कम समय में गोचर कर रहे हैं. अभी गुरु कर्क राशि में वक्री हैं और 5 दिसंबर 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 

साल 2026 में गुरु गोचर बनाएगा विपरीत राजयोग

2/6
साल 2026 में गुरु गोचर बनाएगा विपरीत राजयोग

साल 2026 में बृहस्पति का गोचर 3 राशियों में रहेंगे. साल 2026 की शुरुआत में गुरु मिथुन राशि में रहेंगे. 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 31 अक्तूबर 2026 तक कर्क में रहेंगे. गुरु के कर्क में गोचर से विपरीत राजयोग बनेगा. इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे. जानिए विपरीत राजयोग किन राशि वालों को विशेष लाभ देगा. 

मिथुन राशि

3/6
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को गुरु का गोचर लाभ देगा. आय के नए स्‍त्रोत बनेंगे. आपका पद और प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी. लंबे समय बाद आप नेतृत्‍व की भ‍ूमिका में रहेंगे. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. 

कर्क राशि

4/6
कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए विपरीत राजयोग विशेष लाभ देगा क्‍योंकि गुरु अपनी उच्‍च राशि कर्क में रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं. कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होगा, निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी. सिंगल जातकों का विवाह हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को उच्‍च पद मिल सकता है. 

कन्या राशि

5/6
कन्या राशि

विपरीज राजयोग कन्‍या राशि वालों को लाभ देगा. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. जिस प्रमोशन और वेतनवृद्धि का इंतजार था, अंतत: वो इस साल मिल सकती है. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी. मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

तुला राशि

6/6
तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए विपरीत राजयोग करियर-कारोबार में लाभ देगा. आपको यह समय विशेष तरक्की दे सकता है. कोई अवॉर्ड मिल सकता है. कारोबार में कमाई बढ़ेगी. पिता से रिश्‍ते बेहतर होंगे. 

(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

ट्रेन्डिंग फोटोज़