Dwarka Expressway toll tax rate: दिल्ली से गुड़गांव को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे, जिसने सफर को ट्रैफिक जाम से निजात दे दिया, अब उस एक्सप्रेसवे पर सफर करना आसान नहीं होगा. भारत के पहले एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर सफर आज से महंगा हो गया है.
)
Dwarka Expressway Toll Plaza: दिल्ली से गुड़गांव को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे, जिसने सफर को ट्रैफिक जाम से निजात दे दिया, अब उस एक्सप्रेसवे पर सफर करना आसान नहीं होगा. भारत के पहले एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर सफर आज से महंगा हो गया है. कहने को देश का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे, लेकिन इसका टोल टैक्स इसे देश के सबसे महंगे एक्सप्रेसवे में शामिल कर देता है. दरअसल दिल्ली और गुड़गांव के बीच बने 29 किलोमीटर वाले एक एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी. वो भी कम से काम नहीं होगा. टोल टैक्स ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. द्वारका एक्सप्रेसवे पर जितना टोल टैक्स लगाया गया है, उससे लोग नाराज है.
)
द्वारका एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा चालू होने के बाद अब इस पर टोल टैक्स वसूला जाएगा.9 नवंबर से द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू हो गई. लगभग 29 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को 220 रुपये देने होंगे. अगर आप 24 घंटे के भीतर वापसी कर लेते हैं तो आने-जाने पर 330 रुपये खर्च पड़ेंगे. माना जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे भारत का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे बन गया है.
)
द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की कीमतें हाई है. निजी कार, जीप और हल्के वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप का टोल 220 और डबल ट्रिप 330 रुपये का है. जबकि कॉमर्शियल व्हीकल्स के लिए यह 355 रुपये और 535 रुपये (डबल ट्रिप) है. इसी तरह से बस और ट्रक के लिए 745 रुपये ( सिंगल ट्रिप) और 1120 (डबल ट्रिप) तय किया गया है. 3 एक्सल वाले कॉमर्शियल व्हीकल्स के लिए सिंगल ट्रिप का टोल 815 रुपये और डबल ट्रिप का टोल 1225 रुपये रखा गया है. जबकि चार एक्सल वाले वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 1425 रुपये और डबल ट्रिप का टोल 2140 रुपये रखा गया है.
)
द्वारका एक्सप्रेस भारत का पहला टोल प्लाजा-मुक्त एक्सप्रेसवे है, यानी भारत का पहला एक्सप्रेसवे है जिसमें फिजिकल टोल प्लाजा नहीं है. टोल कलेक्शन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम के माध्यम से होगा, जिसमें ऑटोमेटेड कैमरे और FASTag स्कैनिंग का उपयोग किया जाएगा. यानी इस एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ता है. फास्टैग या नंबर प्लेट की मदद से स्वचालित रूप से टोल कट जाएगा.
)
इस टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए 340 रुपये के मासिक पास का प्रावधान किया गया है. बता दें कि प्रतिदिन औसतन एक लाख से अधिक वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे से निकल रहे हैं.
)
9000 करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे भारत का पहला एलिवेडेट एक्सप्रेसवे है. अर्बन एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला 8 लेन का एक्सप्रेस वे है जो दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी को 1 घंटे से घटाकर 20 मिनट कर देगा.इस एक्सप्रेस का फायदा द्वारका, वसंत कुंज और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को भी होगा. वहीं नोएडा से गुरुग्राम आने-जाने वालों को भी राहत मिलेगी. वहीं गुरुग्राम से फरीदाबाद मानेसर, सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ का ट्रैवल टाइम 50 फीसदी कम हो जाएगा.
)
सिर्फ 29 किलोमीटर वाला ये एक्सप्रेस फिलहाल देश का सबसे छोटा एक्सप्रेसवे है. इसकी चौड़ाई करीब 34 मीटर है. इस एक्सप्रेस का 18.9 किमी हिस्सा हरियाणा में और बाकी 10.1 किमी दिल्ली में आता है, जो महिपालपुर में शिव मूर्ति से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर खत्म होता है. इस एक्सप्रेस को बनाने में पेरिस के एफिल टावर से ज्यादा दो लाख मीट्रिक टन स्टील लगा है. वहीं दुबई के बुर्ज खलीफा से ज्यादा 20 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट लगा है.
)
दुनिया का सबसे मजबूत और बेहतरीन एक्सप्रेसवे बनाने में 9000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है. इसे 2018 में शुरू कर 2021 में खत्म करना था, लेकिन 4 साल की देरी के बाद अब इसे 2025 में शुरू किया जा रहा है.
)
द्वारका एक्सप्रेसवे सिंगल पिलर पर 8-8 लेन वाला एक्सप्रेसवे है. इसका 23 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है और 4 किलोमीटर का रास्ता भूमिगत में है. यानी इसमें गाड़ियां सिर्फ फ्लाईओवर और सुरंग के अंदर ही चलेंगी.द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक जगह ऐसा भी है, जहां यह चार मंजिला हो जाता है. इस जगह पर नीचे अंडरपास है , जिसके ऊपर सर्विस लेन और उसके ऊपर फ्लाईओर और इसके ऊपर से द्वारका एक्सप्रेसवे गुजरता है. इस जगह का नाम मल्टीयूटिलिटी कॉरिडोर रखा गया है.यह हिस्सा गुरुग्राम के सेक्टर 82 के पास है
)
द्वारका एक्सप्रेसवे पर देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी की सुरंग बनाई गई है. फ्लाईओवर और अंडरपास बने है. दोनों ओर तीन लेन की सर्विस रोड भी बनाई गई है.इस एक्सप्रेसवे की शुरूआत एनएच-8 पर शिव-मूर्ति से होकर द्वारका सेक्टर 21, गुरुग्राम सीमा और बसई से होत हुए खिड़की दौला टोल प्लाजा पर खत्म होता है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़