Advertisement
trendingPhotos2758095
photoDetails1hindi

निर्मल कपूर के निधन के 13 दिन पूरे, भावुक दिखीं सोनम-अंशुला, अनिल कपूर के घर पहुंचे कई सितारे

Nirmal Kapoor 13th day Ceremony: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन को आज बुधवार को तेरह दिन पूरे हो गए हैं, जिसके चलते आज अनिल कपूर के घर में उनकी मां की तेरहवीं थी. इस मौके पर अनिल कपूर के घर कपूर फैमिली के साथ-साथ कई सितारे भी पहुंचे. सबने मिलकर निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि दी. 

निर्मल कौर की तेरहवी

1/6
निर्मल कौर की तेरहवी

Nirmal Kapoor 13th day Ceremony: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था. उनके निधन से कपूर परिवार को काफी झटका लगा था. आज बुधवार को निर्मल कपूर के निधन को 13 दिन पूरे हो चुके हैं. बुधवार 14 मई को मुंबई में दिवंगत निर्मल कपूर की तेरहवीं मनाई गई. इस समारोह में कपूर परिवार और कई सितारे भी शामिल हुए.

 

एक्टर अनिल कपूर

2/6
एक्टर अनिल कपूर

मां निर्मल कपूर की तेरहवीं के दिन एक्टर अनिल कपूर काफी उदास नजर आए. उन्होंने मां के निधन के 13 दिन बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा की. 

 

सोनम कपूर

3/6
सोनम कपूर

वहीं दादी के निधन के बाद से सोनम कपूर भी काफी दुखी हैं. दादी के दुनिया से चले जाने का गम उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है. दादी की तेरहवीं वाले दिन भी सोनम कपूर अपने आंसू नहीं रोक पाई. 

पोती अंशुला कपूर

4/6
पोती अंशुला कपूर

वहीं दादी निर्मल कपूर की तेरहवीं पर पोती अंशुला कपूर भी नजर आई. अंशुला कपूर उदास नजर आईं. बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन हैं. इस दौरान अर्जुन कपूर भी नजर आए.

महीप कपूर

5/6
महीप कपूर

दिवंगत निर्मल कपूर की तेरहवीं के समारोह में अनिल कपूर के घर बहू महीप कपूर भी नजर आईं है. महीप कपूर भी इस समारोह में शामिल हुईं और काफी उदास भी नजर आईं. 

 

करीना कपूर की बुआ

6/6
करीना कपूर की बुआ

दिवंगत निर्मल कपूर की तेरहवीं के समारोह में करीना कपूर की बुआ रीमा जैन भी शामिल हुईं. रीमा जैन भी काफी उदास नजर आईं.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;