करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है लेकिन साल 2001 में रिलीज सुपरफ्लॉप फिल्म अशोका का गाना आज भी हिट हैं. लोग इस गाने को आज भी बेहद पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर इस गाने पर रील्स बनाते हैं.
)
साल 2001 में फिल्म अशोका रिलीज हुई थी. फिल्म में करीना कपूर के साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप थी. फिल्म मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक की कहानी पर आधारित थी.
)
फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई बल्कि ओडिशा के लोगों की भावना भी आहत हुई थी. लोगों का कहना था कि फिल्म में अशोक सम्राट को सही से नहीं दिखाया गया है उनकी स्टोरी को काल्पनिक वल स्टोरी में बदल दिया है.
)
फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन फिल्म का गाना सुपरहिट रहा है. फिल्म का गाना जा रहे पवन काफी पॉपुलर हुआ था. जा रे पवन सॉन्ग (सन, सन्ना-नन) को काफी पसंद किया गया है.
)
जा रे पवन सॉन्ग को आज भी बेहद पसंद किया जाता है. इस गाने पर इंस्टाग्राम पर रील बनाई जाती हैं. सोशल मीडिया पर ये सॉन्ग ट्रेंड में रह चुका है.
)
इस गाने पर रील देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिली है. विदेश में भी करीना का ये सॉन्ग पॉपुलर रहा है. लोगों ने जमकर इस गाने पर रील बनाया है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़