Advertisement
trendingPhotos2615270
Hindi NewsPhotosखत्म हुआ इंतजार! पहली बार कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, जम्मू-श्रीनगर रूट पर हुआ सफल ट्रायल
photoDetails1hindi

खत्म हुआ इंतजार! पहली बार कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, जम्मू-श्रीनगर रूट पर हुआ सफल ट्रायल

यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. कटरा से श्रीनगर की 190 किमी की दूरी को यह ट्रेन मात्र 3 घंटे में तय करेगी.  

1/6

जम्मू-कश्मीर की दो राजधानियों, जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाली देश की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है. तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आज इस ट्रेन के विशेष रेक का ट्रायल रन किया गया.  

 

दिल्ली से जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

2/6
दिल्ली से जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली से शुरू होकर जम्मू पहुंची यह स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ने कटरा से श्रीनगर के लिए अपनी पहली यात्रा की. ट्रायल रन के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन का स्वागत किया और इसे लेकर उत्साह व्यक्त किया. खासतौर पर लद्दाख के निवासियों ने इस ट्रेन के कश्मीर तक पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अदा किया.  

 

जम्मू-श्रीनगर के बीच 160 किमी/घंटे की रफ्तार

3/6
जम्मू-श्रीनगर के बीच 160 किमी/घंटे की रफ्तार

यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. कटरा से श्रीनगर की 190 किमी की दूरी को यह ट्रेन मात्र 3 घंटे में तय करेगी.  

 

एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से लैस ट्रेन

4/6
एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से लैस ट्रेन

जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील है. इसलिए इस रूट पर चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को खास एंटी-फ्रीजिंग तकनीक से बनाया गया है. यह ट्रेन -20 डिग्री सेल्सियस तक के कठिन तापमान में भी पूरी रफ्तार से दौड़ सकती है.  

 

लग्जरी सुविधाओं से लैस है ट्रेन

5/6
लग्जरी सुविधाओं से लैस है ट्रेन

इस वंदे भारत ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है. इसमें एडवांस हीटिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे यात्रियों, ड्राइवर और रेल कर्मियों को ठंड में किसी प्रकार की असुविधा न हो. ड्राइवर के केबिन की विंडशील्ड को भी हीटिंग सिस्टम से लैस किया गया है ताकि सामने का दृश्य साफ नजर आए.  पानी की पाइपलाइन और बायो टॉयलेट्स में पानी जमने से रोकने के लिए भी विशेष तकनीक का उपयोग किया गया है.  

 

 

जल्द शुरू होगी सर्विस

6/6
जल्द शुरू होगी सर्विस

इस ट्रायल रन के सफल होने के बाद अब उम्मीद है कि जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी. इस ऐतिहासिक कदम से न केवल यात्रा का समय घटेगा बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास में भी तेजी आएगी.

ट्रेन्डिंग फोटोज़