Advertisement
trendingPhotos2996767
Hindi NewsPhotosLal Quila Blast: कारों के उड़े परखच्चे, बिखरे शव और हर ओर बदहवासी... तस्वीरों में देखें दिल्ली धमाके का मंजर
photoDetails1hindi

Lal Quila Blast: कारों के उड़े परखच्चे, बिखरे शव और हर ओर बदहवासी... तस्वीरों में देखें दिल्ली धमाके का मंजर

Lal Quila Blsat Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर हुए धमाके के बाद वहां बहुत वीभत्स मंजर था. सड़कों पर मांस के लोथड़े और खून के छींटे ही दिखाई दे रहे थे. इसके अलावा उस धमाके की जद में आने वाली कारों के जले हुए ढांचे दिखाई दे रहे हैं. 

मैं जमीन पर गिर पड़ा, पांच मिनट बाद मुझे होश आया

1/6
मैं जमीन पर गिर पड़ा, पांच मिनट बाद मुझे होश आया

​कश्मीरी गेट से आ रहे प्रत्यक्षदर्शी यासीन हुसैन ने कहा कि टक्कर के बाद वह बेहोश हो गए और पांच मिनट बाद होश में आए. उन्होंने बताया कि मैं कश्मीरी गेट से आ रहा था, तभी धमाका हुआ. मैं जमीन पर गिर पड़ा, पांच मिनट बाद मुझे होश आया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही धमाके की तस्वीरें

2/6
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही धमाके की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों और वीडियोज में हम देख सकते हैं कि धमाका कितना वीभत्स था. मौके पर मिले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की वजह से लोगों के मांस के टुकड़े हवा में उड़ गए. 

 

चलती कार के बोनट पर गिरा शख्स

3/6
चलती कार के बोनट पर गिरा शख्स

धमाके के बाद बालवीर नाम के एक और अन्य चश्मदीद ने बताया कि वो अपनी कार के अंदर बैठे थे. तभी धमाका हुआ और अचानक एक शख्स हवा में उड़ता हुआ उनकी कार की बोनट पर आ गिरा. जिससे उनकी कार का शीशा भी टूट गया.

दूसरे चश्मदीद ने बताया सड़कों पर मिले मांस के लोथड़े

4/6
दूसरे चश्मदीद ने बताया सड़कों पर मिले मांस के लोथड़े

धमाके के बाद एक और चश्मदीद ने बताया, ‘यहां पर काफी तेज धमाका हुआ है. मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना तेज धमाका नहीं देखा था. जब मैं भागकर यहां से नीचे आया जब यहां पर आए तो देखा कि सड़कों पर लोगों के मांस के लोथड़े बिखरे पड़े हैं.’

 

पहले लगा बिल्डिंग गिरी है लेकिन बाद में पता चला कि धमाका है

5/6
पहले लगा बिल्डिंग गिरी है लेकिन बाद में पता चला कि धमाका है

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने जो धमाका हुआ उस समय वहां काफी भीड़ थी. चूंकि सोमवार के दिन लाल किला बंद होता तो इस वजह से वहां के आस-पास उतनी भीड़ नहीं थी जितनी हर रोज होती है.  धमाका इतना तेज था कि लोगों को पहले लगा की बिल्डिंग गिरी है. फिर पता चला ब्लास्ट है. 

राजधर पांडेय नाम के एक चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

6/6
राजधर पांडेय नाम के एक चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर हुए धमाके के बाद राजधर पांडेय नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि उनके घर की खिड़कियां हिल गईं. उन्होंने बताया, ‘मैंने अपने घर से लपटें देखीं. छत से उतरकर जल्दी से घर से बाहर आया. बहुत जोर का धमाका हुआ. घर की खिड़कियां हिल गई थीं.’

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़