Advertisement
trendingPhotos2998004
Hindi NewsPhotosदुल्हन के लुक में चार चांद लगा देंगे ये 4 लेटेस्ट क्लच, शादी के हर फंक्शन में दिखेगा रॉयल ग्लैम
photoDetails1hindi

दुल्हन के लुक में चार चांद लगा देंगे ये 4 लेटेस्ट क्लच, शादी के हर फंक्शन में दिखेगा रॉयल ग्लैम

शादी का सीजन आते ही दुल्हनों की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि वो एक परफेक्ट लुक कैसे पाएं. ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक सब कुछ ब्राइडल स्टाइल में फिट होना चाहिए. लेकिन एक छोटी सी चीज़ जो पूरे लुक को क्लासी और रॉयल बना देती है, वो है क्लच बैग. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लेटेस्ट क्लच बैग के ट्रेंडिंग डिजाइंस जिससे आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लग जाएंगे.

 

ब्राइडल क्लच

1/5
ब्राइडल क्लच

दुल्हन का लुक तब तक अधूरा लगता है जब तक उसके हाथ में एक खूबसूरत क्लच न हो. आजकल मार्केट में ऐसे कई डिजाइनर क्लच मौजूद हैं जो हर आउटफिट के साथ मैच करते हैं और फंक्शन के हिसाब से आपके स्टाइल को और भी निखार देते हैं.अगर आप जल्द ही शादी के मंडप तक पहुंचने वाली हैं तो अपने ब्राइडल शॉपिंग लिस्ट में क्लच को जरूर शामिल करें.

 

ट्रेडिशनल

2/5
ट्रेडिशनल

आजकल इस तरह के क्लच मेहंदी, संगीत या रिसेप्शन में आपको एक रॉयल टच दे सकते हैं. इस तरह के क्लच कैरी कर के आपको एक ट्रेडिशनल लुक मिलेगा. अगर आपको भी इस तरह के पर्स पसंद है तो आप इसे कैरी कर सकती हैं.

 

लेटेस्ट क्लच

3/5
लेटेस्ट क्लच

इस तरह के वर्क वाले लेटेस्ट क्लच को कैरी करके हर फोटो में आप बिल्कुल फिल्मी दुल्हन लगेंगी. ऐसे क्लच से आपका ब्राइडल लुक और भी परफेक्ट बन जाएगा. इस तरह के पर्स ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं.

 

पर्ल

4/5
पर्ल

पर्ल वाले क्लच आजकल काफी ट्रेंड कर रहे हैं. ऐसे डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा सकते हैं. इस तरह के पर्स काफी बजट फ्रेंडली भी होते हैं. अगर आपको भी सिंपल लुक पसंद है तो आपके लिए ये परफेक्ट रहेंगे.

 

वर्क

5/5
वर्क

अगर आपको भी वर्क वाले क्लच पसंद हैं तो आप इस तरह के पर्स कैरी कर के अपने लुक में शानदार टच ऐड कर सकती हैं. इस तरह के डिजाइंस काफी यूनिक होते हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़