Advertisement
trendingPhotos2992274
Hindi NewsPhotosननद को सगाई पर दें गोल्ड इयररिंग्स के यूनिक डिजाइंस, 2 ग्राम सोने में मिलेगा गॉर्जियस लुक
photoDetails1hindi

ननद को सगाई पर दें गोल्ड इयररिंग्स के यूनिक डिजाइंस, 2 ग्राम सोने में मिलेगा गॉर्जियस लुक

घर में शादी-ब्याह और सगाई का मौका रिश्तों में नई मिठास घोलने का दिन होता है. इस मौके पर बहुत से लोग होने वाले दूल्हे और दुल्हन को तोहफे देते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी ननद के लिए कुछ खास गिफ्ट सोच रही हैं तो 2 ग्राम के गोल्ड ईयररिंग्स से बेहतर कुछ नहीं है. 

 

गोल्ड इयररिंग्स डिजाइंस

1/5
गोल्ड इयररिंग्स डिजाइंस

सगाई जैसे मौके पर जब रिश्ते जुड़ते हैं तो लोग खास गिफ्ट दे कर रिश्तों को और भी मजबूत बना देते हैं. ऐसे में अगर ननद की सगाई हो तो स्पेशल गिफ्ट तो देना बनता है. गिफ्ट के लिए 2 ग्राम के गोल्ड इयररिंग्स न सिर्फ फैशनेबल हैं बल्कि बजट फ्रेंडली ऑप्शन हैं. इसलिए अगर आप कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सालों तक याद रहे और देखने वाला कहे वाह क्या तोहफा है तो यकीन मानिए ये गोल्ड इयररिंग्स आपकी ननद को जरूर पसंद आएंगे.

 

स्टाइलिश गोल्ड इयररिंग्स

2/5
स्टाइलिश गोल्ड इयररिंग्स

इस तरह के छोटे लेकिन बेहद स्टाइलिश गोल्ड इयररिंग्स हर लुक में रॉयल टच जोड़ देते हैं. ऐसे डिजाइंस हर तरह के आउटफिट्स के साथ मैच करते हैं. अगर आपकी ननद को भी सिंपल रहना पसंद है तो इस तरह के डिजाइंस परफेक्ट रहेंगे.

 

डिमांड

3/5
डिमांड

आजकल इस तरह के डिजाइंस की डिमांड लड़कियों के बीच काफी ज्यादा है. इस तरह के डिजाइंस को आप हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं. ऐसे डिजाइंस ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न लड़का लगाते हैं.

लाइट वेट गोल्ड इयररिंग्स

4/5
लाइट वेट गोल्ड इयररिंग्स

2 ग्राम सोने में इस तरह के डिजाइंस आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगे. इस तरह के डिजाइंस देखने में बेहद हैवी और महंगे लगते हैं पर असल में ये काफी लाइट वेट और बजट फ्रेंडली होते हैं. ऐसे डिजाइंस लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम करेंगे.

 

ट्रेडिशनल गोल्ड इयररिंग्स

5/5
ट्रेडिशनल गोल्ड इयररिंग्स

ट्रेडिशनल साड़ी हो या मॉडर्न गाउन, इस तरह के गोल्ड इयररिंग्स हर आउटफिट के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं. इनकी खासियत है कि ये हल्के होते हैं लेकिन लुक में किसी महंगे डिजाइन से कम नहीं लगते हैं.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़