Advertisement
trendingPhotos2986886
Hindi NewsPhotosसगाई पर होने वाली दुल्हन के लिए परफेक्ट हैं ये हेयर एक्सेसरीज, एथनिक लुक में ढाएंगी कहर
photoDetails1hindi

सगाई पर होने वाली दुल्हन के लिए परफेक्ट हैं ये हेयर एक्सेसरीज, एथनिक लुक में ढाएंगी कहर

Hair Accessories: शादी-ब्याह का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है और ऐसे में बहुत सी होने वाली दुल्हनें अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई तरह की एक्सेसरीज की तलाश में रहती हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सगाई के लिए खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज जो आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगे.

हेयर एक्सेसरीज

1/5
हेयर एक्सेसरीज

शादी ब्याह का सीजन शुरू होते ही होने वाली दुल्हनों की टेंशन बढ़ जाती है. कई लड़कियां हर फंक्शन में अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाना चाहती हैं. आजकल बाजार में तरह-तरह की हेयर एक्सेसरीज काफी ट्रेंड कर रहे हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हेयर एक्सेसरीज के कुछ ऐसे टाइप्स जिसे आप अपनी सगाई पर पहन कर अपने एथनिक लुक में चार चांद लगा सकते हैं.

 

माथा पट्टी

2/5
माथा पट्टी

इस तरह की माथा पट्टी लंबे बालों पर बेहद ही खूबसूरत लगते हैं. ऐसे डिजाइंस बालों की खूबसूरती में चार चांग लगाने का काम करते हैं. इस तरह की माथा पट्टी आजकल बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं.

हेयर क्लीप

3/5
हेयर क्लीप

लहंगा के साथ इस तरह के हेयर क्लीप लगा कर आपको एक प्रिंसेस लुक मिल सकता है. ऐसे डिजाइंस के क्लीप आप बालों को हाफ क्लच कर के भी लगा सकते हैं. ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं.

आर्टिफिशियल फ्लावर

4/5
आर्टिफिशियल फ्लावर

अगर आपको भी आर्टिफिशियल फ्लावर लगाने का शौक है तो आपके लिए इस तरह के डिजाइंस बिल्कुल बेस्ट रहेंगेय ये आपके लुक में एक ड्रीमी टच ऐड करने का काम करते हैं. ऐसे डिजाइन के हेयर एक्सेसरीज के साथ आप हेयर क्लीप भी पेयर कर सकती हैं.

बन क्लीप

5/5
बन क्लीप

अगर आपको भी बन बनाना पसंद है तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत बन क्लीप्स बेस्ट रहेंगे. ऐसे डिजाइंस आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम करेंगे. आजकल ऐसे डिजाइंस काफी ट्रेंड में चल रहे हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़