Advertisement
trendingPhotos2992353
Hindi NewsPhotosथम जाएगी हर नजर! वेडिंग फंक्शन में पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे डिजाइंस, मिलेगा रॉयल प्रिंसेस लुक
photoDetails1hindi

थम जाएगी हर नजर! वेडिंग फंक्शन में पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे डिजाइंस, मिलेगा रॉयल प्रिंसेस लुक

आजकल शादी का सीजन शुरू होते ही होने वाली दुल्हन शॉपिंग में जुट गई हैं. बहुत सी लड़कियों को समझ नहीं आता है कि वो किस तरह के लहंगे वेडिंग फंक्शन में खरीदें. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्रेंडिंग लहंगे के कुछ ऐसे डिजाइंस जिसे पहन कर आपको रॉयल प्रिंसेस लुक मिलेगा.

 

वेडिंग फंक्शन लहंगा डिजाइंस

1/5
वेडिंग फंक्शन लहंगा डिजाइंस

शादी का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में बहुत से लोग तरह-तरह के कपड़े और एथनिक वियर की शॉपिंग में जुट गए हैं. होने वाली दुल्हने और उनकी फ्रेंड्स को समझ नहीं आ रहा है कि वो किस तरह के लहंगे कैरी करें जिनमें उन्हें परियों जैसा खूबसूरत लुक मिले. आज हम ऐसे लोगों की कन्फ्यूजन दूर करने के लिए लेकर आए हैं लहंगे के कुछ ऐसे डिजाइंस जिसे पहन कर आपको रॉयल प्रिंसेस लुक मिलेगा.

 

लैवेंडर

2/5
लैवेंडर

आजकल इस तरह के लैवेंडर कलर के लहंगे की डिमांड काफी ज्यादा है. इस तरह के लहंगे काफी ड्रीमी लुक देगा. इसके साथ आप सिल्वर कलर की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं. अगर आपको भी इस तरह के लहंगे पसंद है तो आपके लिए ये लुक परफेक्ट हो सकता है.

 

सिंपल लहंगा

3/5
सिंपल लहंगा

अगर आपकी पसंद सिंपल है तो आपके लिए इस तरह के लहंगे बिल्कुल बेस्ट रहेंगे. ऐसे डिजाइंस के लहंगे का काफी लाइट वेट और कंफर्टेबल होते हैं. वेडिंग फंक्शन के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट होते हैं. आजकल ऐसे डिजाइंस काफी पसंद भी किए जाते हैं.

व्हाइट लहंगा

4/5
व्हाइट लहंगा

बहुत सी लड़कियों को व्हाइट कलर के आउटफिट्स काफी पसंद होते हैं. इस तरह के लहंगे आपको बेहद सिंपल पर क्लासी लुक देते हैं. इस तरह के लहंगे के साथ आप डार्क या मल्टी कलर के दुपट्टे कैरी कर के अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं.

डार्क पिंक लहंगा

5/5
डार्क पिंक लहंगा

आजकल इस तरह के फुल स्लीव्स के ब्लाउज वाले लहंगे काफी पसंद किए जा रहे हैं. गुलाबी ठंड के लिए इस तरह के गुलाबी रंग के लहंगे बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकते हैं. इस तरह के लहंगे के साथ आप गोल्डन टोन ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़