Advertisement
trendingPhotos2997904
Hindi NewsPhotosशादी में लहंगा स्टाइल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स, मिलेगा स्टनिंग लुक
photoDetails1hindi

शादी में लहंगा स्टाइल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स, मिलेगा स्टनिंग लुक

शादी के सीजन में दुल्हन हो या दुल्हन की बहन और दोस्त, हर कोई लहंगा कैरी करना पसंद करती है. पर लगभग हर लड़की वेडिंग फंक्शन में एक तरह के लहंगे पहन कर अपने लुक को बोरिंग बना लेती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप लहंगे में सबसे अलग और खूबसूरत लगेंगी.

 

लहंगा स्टाइलिंग टिप्स

1/5
लहंगा स्टाइलिंग टिप्स

अगर घर की शादी हो तो शादी का सीजन आते ही हर लड़की और महिला की सबसे बड़ी चिंता होती है क्या पहनें और कैसे स्टाइल करें. बहुत सी लड़िकयां लहंगा पहनती हैं पर उन्हें इसे स्टाइल करना नहीं आता है. लहंगा भले ही सबसे क्लासिक वेडिंग आउटफिट हो पर इसे स्टाइल करने के टिप्स को फॉलो कर के आप इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स जिसे फॉलो कर के आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

 

दुपट्टा

2/5
दुपट्टा

लहंगे पर अलग-अलग तरह से दुपट्टा ड्रेप कर के आप अपने लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकती हैं. लहंगे के साथ आजकल  केप स्टाइल या साइड पल्लू ड्रेप काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं. आप लहंगे को ग्रेसफुल लुक दे सकते हैं.

ब्लाउज

3/5
ब्लाउज

आप लहंगे के साथ सिंपल और पुराने ब्लाउज के डिजाइंस कैरी करने से बचे. नए और ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइंस कैरी करने से सस्ते लहंगे भी काफी रॉयल लुक दे सकते हैं. ऐसा करने से आप एक सिंपल से लहंगो को भी शानदार बना सकती हैं.

मेकअप

4/5
मेकअप

अगर आपका लहंगा बेहद हैवी और वर्क वाला है तो आप इसके साथ काफी ज्यादा मेकअप करने से बचे. सिंपल लहंगे के साथ आप हैवी मेकअप कर सकती हैं पर हैवी लहंगे के साथ लाइट मेकअप ही खूबसूरत लुक दे सकता है.

ज्वेलरी

5/5
ज्वेलरी

अपने लहंगे के हिसाब से ही ज्वेलरी कैरी करें. अगर आपका लहंगा गोल्डन टोन में है तो ज्वेलरी भी उसी टोन की कैरी करें. आप आजकल की जनरेशन की तरह सिंपल ज्वेलरी कैरी कर के भी अपने लुक को फ्लॉन्ट कर सकती हैं.

ट्रेन्डिंग फोटोज़