Mahalaxmi Rajyog 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल 7 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. इस दौरान सूर्य और बुध पहले से ही वृश्चिक में मौजूद हैं, जबकि 20 नवंबर को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे.ऐसे में चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग राशिचक्र की 5 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है.
)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को नवग्रहों का सेनापति माना जाता है और इसका जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. 27 अक्टूबर को मंगल ने राशि परिवर्तन करते हुए अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में प्रवेश किया था. स्वराशि में गोचर करने पर मंगल का प्रभाव अत्यधिक प्रबल होता है, इसलिए इस अवधि को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है.
)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हुए मंगल के साथ युति बनाएंगे. यह राजयोग लगभग 54 घंटे तक सक्रिय रहेगा, लेकिन इसका शुभ प्रभाव इससे कहीं अधिक समय तक दिखाई देगा.
)
कर्क राशि वालों के लिए यह अवधि बेहद शुभ रहे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी. मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक मजबूती हासिल होगी. कारोबार और नौकरी में भी प्रगति के संकेत मिलेंगे. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं.
)
कन्या राशि के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने से पराक्रम और साहस बढ़ेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबित कार्य पूरे होने लगेंगे. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. प्रतियोगिता में बढ़त हासिल होगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी. व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति और शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है.
)
स्वराशि में मंगल और चंद्रमा की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष फलदायी रहेगी. लग्न भाव में यह योग आत्मबल और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. साथ ही भाग्य भाव में गुरु का होना सफलता के अवसर बढ़ाएगा. धन-संपत्ति में बढ़ोतरी और शुभ कार्य बनने के संकेत हैं.
)
मकर राशि की कुंडली के ग्यारहवें भाव में यह राजयोग बन रहा है, जो आय वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मकर राशि में पहले से ही शुक्र और गुरु के शुभ राजयोग मौजूद हैं, जिससे कमाई में वृद्धि, आकस्मिक धन लाभ और आर्थिक प्रगति के प्रबल योग बन रहे हैं. करियर में भी नया अवसर मिल सकता है.
)
महालक्ष्मी राजयोग मीन राशि वालों के लिए भी कई सौगातें लेकर आएगा. सरकारी कार्य पूरे होंगे और विदेश से लाभ मिलने की संभावना है. समाज में सम्मान बढ़ेगा और जीवन की कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. करियर, प्रॉपर्टी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय सफलता मिलने के संकेत हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़