Guess This Biggest Superstar: फिल्मी दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनका सफर किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं होता. एक ऐसे ही अभिनेता ने अपने अभिनय की शुरुआत सिर्फ 4 साल की उम्र में की थी. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि ये छोटा बच्चा आगे चलकर भारतीय सिनेमा का इतना बड़ा नाम बनेगा. अब तक ये अभिनेता 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका है. इतना ही नहीं, अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर चुका है और ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ भी पा चुका है.
)
बचपन से ही सिनेमा से जुड़ने वाले इस एक्टर ने न सिर्फ तमिल बल्कि हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया. अपनी मेहनत और लगन ने उन्होंने हर भाषा के दर्शकों के दिल में जगह बनाई. शुरूआती दिनों में उन्होंने कई छोटे किरदार निभाए, कभी बैकग्राउंड डांसर तो कभी असिस्टेंट के तौर पर काम किया. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनके लिए एक्टिंग सिर्फ करियर नहीं, बल्कि एक जुनून था जो उन्हें हर दिन कुछ नया सिखाता रहा और आगे बढ़ने की इंस्पिरेशन देता रहा.
)
अब बात करते हैं उस शख्स की जिनको आज ‘उलगनायगन’ के नाम से भी जाना जाता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की. 7 नवंबर, 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में जन्मे कमल हासन लंबे संघर्ष के बाद 1974 में फिल्म ‘कन्याकुमारी’ में पहली बार लीड रोल मिला. फिल्म सुपरहिट रही और कमल को उनका पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. यही से उनके बतौर हीरो करियर की शुरुआत हुई और उन्होंने खुद को एक दमदार अभिनेता के तौर पर साबित कर दिया.
)
80 का दशक कमल हासन के करियर का सुनहरा दौर माना जाता है. इस दौरान उन्होंने ‘सागर संगमम’, ‘नायकन’, ‘पुष्पका विमान’ और ‘अप्पूरवा सहोदररगल’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. हर किरदार में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी. चाहे गंभीर किरदार हो या कॉमिक टच वाला किरदार कमल हर रोल में फिट बैठे. उनकी फिल्मों ने ये साबित कर दिया कि वे सिर्फ स्टार नहीं बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं जो सिनेमा को अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं और उसमें लगातार नया एक्सपेरिमेंट करते हैं.
)
इसके बाद 1981 में कमल हासन ने फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और कमल को पूरे भारत में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ‘अव्वई शन्मुखी’ (तमिल) और ‘चाची 420’ (हिंदी) जैसी कॉमेडी फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया. ये फिल्में हॉलीवुड की क्लासिक ‘मिसेज डाउटफायर’ से इंस्पायर थीं. वहीं फिल्म ‘दशावतारम’ में कमल ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए, जिससे उनकी कला और समर्पण की मिसाल पूरे देश में दी जाने लगी.
)
कमल हासन आज भी फिल्मों में नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. ‘विश्वरूपम’ और ‘उत्तम विलेन’ जैसी फिल्मों में उन्होंने बोल्ड विषयों और अनोखी कहानियों को दिखाया. अब तक वे 21 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं जिनमें 1 साथ इंडिया और 2 हिंदी फिल्मों के लिए हैं. करीब 600 करोड़ की नेटवर्थ और 100 करोड़ की फीस चार्ज करने वाले भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में से एक हैं. उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ ने हाल ही में उनकी अगली फिल्म ‘KH 237’ की घोषणा की है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़