भारत के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को एक से बढ़कर एक बुलंदी तक पहुंचाया. वह मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, साथ ही अपने निजी जीवन को भी काफी गुप्त रखते हैं. आज के भी जमाने में सोशल मीडिया से एकदम दूरी बनाकर रहते हैं. क्या आपको पता है धोनी के शादी में 5 खिलाड़ी आए थे पर वह 5 थे कौन?
)
साल 2004 में अपने करियर के पहले वनडे मैच में 0 पर रन आउट होने के बाद माही ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह भारतीय टीम के लिए तेज तर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते थे, लंबे-लंबे बालों वाली धोनी बेहद कम समय में ही गगनचुंबी छक्के, हेलीकॉप्टर शॉट्स के लिए पूरे क्रिकेट जगत में विख्यात हो गए. क्या आपको पता है धोनी के शादी में 5 खिलाड़ी आए थे पर वह 5 थे कौन?
)
धोनी की कप्तानी में सबसे पहले टीम इंडिया साल 2007 में टी20 विश्व कप का खिताब जीती. उसके बाद साल 2011 में धोनी ने 28 सालों बाद टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया. माही वहीं नहीं रुके और साल 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और इसी के साथ भारतीय टीम ने माही की कप्तानी में चौथा खिताब अपने नाम कर लिया.
)
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 में सबसे पहले आईपीएल का खिताब जीता. उसके बाद तो धोनी ने मानो ट्रॉफी की झड़ी लगा दी. धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में रोहित शर्मा के साथ शामिल हैं. चेन्नई और मुंबई दोनों ने ही अपने नाम 5-5 आईपीएल खिताब किए हैं.
)
माही अब 43 साल के हो गए हैं पर उनकी फुर्ती और हर साल चेन्नई के लिए खेलने का जज्बा उन्हें औरों से अलग बनाता है. वह अब चेन्नई के लिए बतौर कप्तान नहीं बल्कि खिलाड़ी के रुप में खेलते हैं. इस बार आईपीएल के 19वां सीजन खेला जाएगा और धोनी इस बार भी इसमें शिरकत करते दिखेंगे.
)
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की जोड़ी क्रिकेट जगत में सबसे खास जोड़ियों में से एक मानी गई है. दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है. धोनी ने 4 जुलाई 2010 में देहरादून के एक होटल में बड़े ही गोपनीय तरीके से शादी रचाई थी. धोनी ने कब शादी कर ली इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी.
)
धोनी भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम थे, लेकिन उनके शादी में बेहद सिलेक्टेड लोग बुलाए गए थे. काफी गिने चुने खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था. बता दें कि धोनी के शादी में उस समय 5 खिलाड़ी आए थे. वह नाम है सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आरपी सिंह, आशीष नेहरा और मौजूदा भारतीय सलामी बल्लेबाज व महान खिलाड़ी रोहित शर्मा.
ट्रेन्डिंग फोटोज़