)
केरल का वायनाड शहर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और खुशनुमा मौसम के कारण सर्दियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है. यहां की 5 सबसे खूबसूरत और रोमांचक जगहें आपको किसी भी बड़े हिल स्टेशन से कम महसूस नहीं होंगी. अगर आप ठंड के मौसम में ट्रेकिंग, कैंपिंग और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो वायनाड की ट्रिप अभी प्लान करें.
)
सर्दियों की रातों में ट्री हाउस (पेड़ों पर बने घर) में रहना एक अद्वितीय और आरामदायक अनुभव होता है. वायनाड के कई ट्री हाउस कॉफी और मसालों के बागानों के बीच बने हैं. पेड़ों पर बने इन घरों में रहना आपकी ट्रिप का सबसे यादगार लम्हा हो सकता है. यहां से आप नेचुरल नजारों को सबसे करीब से देख सकते हैं.
)
भारत के सबसे बड़े मिट्टी के बांध (Earth Dam) बाणासुर सागर डैम के आस-पास का नज़ारा सर्दियों में बेहद मनमोहक होता है. ठंडे मौसम में आप यहां ट्रैकिंग करके अद्भुत दृश्यों और नेचुरल खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं. साथ ही, झील में बोटिंग का मजा लेना भी इस मौसम में बहुत खास होता है.
)
अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो सर्दियों का साफ मौसम चेम्बरा पीक (वायनाड की सबसे ऊंची चोटी) पर चढ़ने के लिए एकदम परफेक्ट है. इस दौरान धुंध और बादल अक्सर नीचे रहते हैं, जिससे ऊपर से घास के मैदानों और आस-पास के पहाड़ों का क्लियर व्यू मिलता है. यह चढ़ाई आपको जिंदगी भर याद रहेगी.
)
सोचीपुरा झरने, जिन्हें सेंटिनेल रॉक झरने भी कहा जाता है, सर्दियों में देखने लायक होते हैं. भले ही मानसून के बाद झरने में पानी ज़्यादा होता है, लेकिन ठंडे मौसम में घने जंगल और चट्टानों से घिरे इस झरने तक ट्रेकिंग करना बहुत ही आरामदायक और मज़ेदार होता है. यहां की हरियाली और शांति आपका मन मोह लेगी.
)
सर्दियों के खुशनुमा मौसम में एडक्कल गुफाओं तक ट्रेकिंग करना एक शानदार अनुभव है. लगभग 1 किलोमीटर की चढ़ाई के दौरान आपको घने हरे-भरे जंगल और कॉफी के बागानों के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे. गुफाओं तक पहुंचने के बाद जो खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है, वह आपकी थकान उतार देगा. यह जगह इतिहास और नेचर, दोनों में रुचि रखने वालों के लिए खास है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़