हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सालों-साल तक याद किया जाएगा. लेकिन कई बार इन वेटरन एक्टर्स के पर्दे के पीछे के किस्से सभी को चौंका दिया करते हैं. वहीं आज हम आपको एक ऐसे महान कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में काफी योगदान दिया है. मगर एक्ट्रेस नूतन के हाथों उन्हें थप्पड़ खाना पड़ गया. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
)
बॉलीवुड में 70, 80 के दशक में कई कलाकारों ने अपनी फिल्मों और किरदारों से दर्शकों के दिल पर सालों तक राज किया था, जिसमें एक्टर किशोर कुमार, राज कपूर और शशि कपूर जैसे कई कलाकारों का नाम शामिल हैं. वहीं पुराने समय में एक्ट्रेस मधुबाला, आशा पारेख और नरगिस ने भी बड़े-बड़े कलाकारों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से पीछे छोड़ दिया करती थी. लेकिन आज हम एक ऐसी एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग ही औधा हासिल किया था.
)
आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं ब्लकि अलीबाबा, गुनाह और कानून, पति-पत्नी, बंधन, मन मंदिर और सिलसिला जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी से कमाल कर दिया था. एक्टर संजीव कुमार ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और लोगों को खूब एंटरटेन किया. उन्होंने अपने समय की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस के साथ-साथ फैमिली ड्रामा फिल्में की.
)
एक्टर संजीव को हिंदी सिनेमा में 'एक्टिंग का स्कूल' कहा जाता था, जो कि किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. फिल्म 'नया दिन नई रात' से संजीव कुमार घर-घर में पॉपुलर हो गए और उनके करियर को काफी बड़ा पुश मिला. एक्टर का नाम इस समय हेमा मालिनी और नूतन के साथ अक्सर जोड़ा जाता था और एक्ट्रेस नूतन के साथ उनकी रोमांस की खबरें तेजी से इंडस्ट्री और फैंस के बीच फैली थीं.
)
लेकिन संजीव कुमार के साथ रोमांस की खबरों पर नूतन को काफी गुस्सा आ गया और उनके इस गुस्से का शिकार एक्टर को बनना पड़ा. दरअसल फिल्म 'देवी' में दोनों कलाकार एक साथ काम कर रहे थे और यहीं से दोनों के अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ ली. एक्ट्रेस नूतन ने शुरुआती दिनों में इन खबरों को इग्नोर किया मगर धीरे-धीरे एक्ट्रेस और उनके पति की तलाक की खबरें आने लगीं और कहा जाने लगा की नूतन, संजीव कुमार के साथ रहना चाहती हैं.
)
वहीं इन बढ़ती अफवाहों से नूतन काफी परेशान थीं, जिसके बाद उन्हें किसी ने बताया कि ये अफवाह कोई और नहीं ब्लकि संजीव कुमार ही फैला रहे हैं. इस बात को सुनकर नूतन अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाईं, और एक्टर को खरी-खोटी सुनाने के बाद एक कसकर थप्पड़ जड़ दिया. लेकिन बाद में नूतन ने अपनी इस हरकत पर खेद जताया.
ट्रेन्डिंग फोटोज़