Advertisement
trendingPhotos2763248
photoDetails1hindi

आंतों में फंसी गंदगी होगी शरीर से बाहर, खा लें ये फूड्स; सुबह परेशानी से मिल सकता है छुटकारा!

स्वस्थ शरीर के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है. गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग पेट फूलने, गैस की समस्या से परेशान रहते हैं. पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है तो आंतों में गंदी फंस सकती है. आंतों में गंदगी की वजह से पाचन तंत्र अच्छे से काम नहीं कर पाता है. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिसका सेवन करने से आंतों की गंदगी शरीर से बाहर होगी. 

प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

1/5
प्रोबायोटिक्स का सेवन करें

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आंतों में गुड बैक्टीरिया का होना बेहद जरूरी है. आंतों को गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप डाइट में प्रोबायोटिक्स का सेवन कर सकते हैं. प्रोबायोटिक्स के लिए आप डाइट में दही, छाछ का सेवन कर सकते हैं. 

फाइबर

2/5
फाइबर

आंतों में जमी गंदगी को शरीर से बाहर निकालने के लिए आप आप डाइट में फाइबर को शामिल करें. फाइबर डाइट के लिए आप संतरा, अमरूद, नाशपाती, सेब आदि फलों का सेवन कर सकते हैं. 

सेब का सेवन

3/5
सेब का सेवन

आंतों को साफ करने के लिए सेब बेहद मददगार हो सकता है. सेब में फाइबर पाया जाता है जो कि आंतों में फंसी गंदगी को शरीर से बाहर निकालने में मददगार हो सकते हैं. सुबह ब्रेकफास्ट में सेब का सेवन कर सकते हैं. 

पानी

4/5
पानी

कम पानी पीने की वजह से आंतों में गंदगी बढ़ सकती है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रोजाना 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए. खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. 

Disclaimer

5/5
Disclaimer

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है.  Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ट्रेन्डिंग फोटोज़

;