Advertisement
trendingPhotos2997552
Hindi NewsPhotosमहाराष्ट्रियन पुदीना ठेचा से रोज के खाने में लगाएं स्वाद का तड़का, फटाफट नोट कर लें चटपटी रेसिपी
photoDetails1hindi

महाराष्ट्रियन पुदीना ठेचा से रोज के खाने में लगाएं स्वाद का तड़का, फटाफट नोट कर लें चटपटी रेसिपी

Pudina thecha Recipe: ठेचा महाराष्ट्र की एक पारंपरिक डिश है जो अपने तीखे और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. बहुत से लोग अब ठेचा के साथ कई तरह के प्रयोग करते हैं जो उसे और भी लजीज बना देता है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं महाराष्ट्रियन पुदीना ठेचा की रेसिपी जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं.

पुदीना ठेचा रेसिपी

1/5
पुदीना ठेचा रेसिपी

महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल डिश ठेचा असल में हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली से तैयार किया जाने वाला एक चटपटा मसाला है. अब बहुत से लोग इसके साथ तरह-तरह के प्रयोग करते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. रोज के बोरिंग खाने को चटपटा और स्वाद से भरपूर बनाने के लिए आप पुदीना ठेचा बना सकते हैं. महाराष्ट्र के गांवों की रसोई से निकलकर अब ये डिश शहरों तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है. आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर पुदीना ठेचा बना सकते हैं.

 

सामग्री

2/5
सामग्री

पुदीना के पत्ते, 8-10 हरी मिर्च,  5-6 लहसुन की कलियां, 1/4 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच नमक (स्वादानुसार),  1-2 चम्मच मूंगफली (भुनी हुई, ऑप्शनल), 1 चम्मच सरसों का तेल.

कैसे बनाएं

3/5
कैसे बनाएं

ठेचा बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च और लहसुन की कलियों को अच्छे से धो कर अलग रख लें. अब एक तवे पर तेल गर्म करें और इसमें हरी मिर्च और लहसुन को धीमी आंच पर हल्का भून लें. 

पीस लें

4/5
पीस लें

जब हरी मिर्च और लहसुन की कलियां भुन जाएं तो अब इसमें मूंगफली भी डाल कर हल्का भून लें. अगर आप कच्ची मूंगफली डालना चाहें तो आप वो भी डाल सकते हैं. अब मिक्सी के जार में पुदीना के पत्ते, मिर्च, लहसुन और मूंगफली डाल कर पीस लें.

 

तड़का

5/5
तड़का

अगर आपके घर में सिलबट्टा है तो आप सिलबट्टे पर भी ठंचा को दगदरा पीस सकते हैं. ठेचा को पीस कर एक कटोरी में निकाल लें और इसमें सरसों तेल, जीरा, हींग और अपने पसंद के मसाले डाल कर तड़का लगा लें.

ट्रेन्डिंग फोटोज़