Advertisement
trendingPhotos3038855
photoDetails1hindi

Sunday Remedy: बढ़ेगी आर्थिक संवृद्धि, धन से लबालब रहेगी तिजोरी! रविवार को ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न

Surya Dev Upay: सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपायों को करने से सूर्य देव प्रसन्न होकर धन-संवृद्धि का वरदान देते हैं. आइए जानते हैं रविवार के उन 5 चमत्कारी उपायों के बारे में.

तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करें

1/5
तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करें

रविवार सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें. इसके बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़ा लाल चंदन तथा कुछ लाल फूल मिला लें. फिर, पूरब दिशा की ओर मुंह करके सूर्य देव को अर्घ्य दें और कम से कम 11 बार मंत्र जपें. मंत्र होगा- "ॐ सूर्याय नमः" या "ॐ घृणि सूर्याय नमः". अर्घ्य देते समय उगते हुए सूर्य देव का दर्शन जरूर करें. मान्यता है कि यह उपाय सूर्य की कमजोर स्थिति को मजबूत करता है, नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति दिलाता है और समाज में सम्मान बढ़ाता है.

लाल चंदन का तिलक

2/5
लाल चंदन का तिलक

स्नान के बाद लाल चंदन को जल में घिसें और इसे माथे पर तिलक के रूप में लगाएं. यह तिलक सूर्य देव को अत्यंत प्रिय है. इस तिलक को धारण करने से चेहरे पर तेज बढ़ता है, व्यक्तित्व आकर्षक बनता है और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ता है. साथ ही, जो लोग सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा या राजनीति से जुड़े होते हैं, उनके लिए यह उपाय शुभ फल देता है.

सूर्य को प्रिय वस्तुओं का दान

3/5
सूर्य को प्रिय वस्तुओं का दान

रविवार को सूर्य देव से संबंधित वस्तुओं का दान करने से ग्रहदोष दूर होते हैं और भाग्य मजबूत होता है. शास्त्रों के अनुसार, गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा, लाल चंदन, मसूर दाल इत्यादि वस्तुएं सूर्य देव को बेहद प्रिय हैं. अगर, कुंडली में सूर्य कमजोर हो, तो लगातार 12 रविवार गेहूं का दान विशेष शुभ रहेगा. ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और धन में वृद्धि होती है.

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ

4/5
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ

रविवार को सूर्य देव के किसी भी मंत्र का जप करें. कम से कम 11 बार, और इच्छा हो तो 21 या 108 बार मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं. सूर्य के सबसे शक्तिशाली स्तोत्रों में से एक है आदित्य हृदय स्तोत्र. इसका नियमित पाठ मन और शरीर दोनों को ऊर्जा प्रदान करता है, नकारात्मकता दूर करता है और सफलता की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

पिता का जरूर करें सम्मान

5/5
पिता का जरूर करें सम्मान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को पिता का कारक बताया गया है. इसलिए रविवार को पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लेना अत्यंत शुभ माना जाता है.अगर पिता अब जीवित नहीं हैं, तो उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाकर श्रद्धा के साथ प्रणाम करें. कहा जाता है कि पिता के आशीर्वाद से सूर्य देव की कृपा जल्द मिलती है और जीवन में उच्च पद, सफलता और समृद्धि आती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़