Advertisement
trendingPhotos3000569
Hindi NewsPhotos1991 का ये सुपरहिट सॉन्ग, आज भी शादियों में बजता है ये गाना; दुल्हन शर्म से हो जाती है लाल
photoDetails1hindi

1991 का ये सुपरहिट सॉन्ग, आज भी शादियों में बजता है ये गाना; दुल्हन शर्म से हो जाती है लाल

रेखा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है. साल 1991 में उनकी फिल्म फूल बने अंगारे रिलीज हुई थी. पूरी फिल्म रेखा के किरदार के इर्द गिर्द ही थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी वहीं फिल्म के गाने भी हिट थे. फिल्म 1 सॉन्ग आज भी काफी पॉपुलर हैं. शादी-बारात में ये सॉन्ग जरूर बचता है. 

 

1/5

गोरी कबसे हुई जवान बन्ना ले जा अपने साथ उस साथ का सबसे सुपरहिट सॉन्ग था. आज भी लोग इस सॉन्ग को पसंद करते हैं. शादी फंक्शन के दौरान ये सॉन्ग बजता है. इस सॉन्ग को सुन आज की दुल्हन भी शर्म से लाल हो जाती है.

 

2/5

फिल्म के इस गाने में रेखा गुलाबी लंहगे और चोली में नजर आ रही हैं. गाने में रेखा की सहेलियां उन्हे छेड़ते हुए नजर आती हैं. फिल्म का ये सॉन्ग 90S की सुपरहिट सॉन्ग था. 

 

3/5

जब रेखा फूल बने अंगारे की शूटिंग कर रही थी उस दौरान उनके पति मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार लोग ने एक्ट्रेस को मुकेश अग्रवाल की मौत का जिम्मेदार बताया था. ऐसे में डायरेक्टर केसी बोकाडिया रेखा की जगह फिल्म में श्रीदेवी को लेना चाहते थे. लेकिन रेखा ने अपने दुखों को समेटे हुए फिल्म की शूटिंग की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. 

 

4/5

साल 1991 में रिलीज फिल्म फूल बने अंगारे में रेखा ने पुलिस ऑफिस का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी काफी मजबूत थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. फिल्म में रेखा के साथ रजनीकांत नजर आए थे.

5/5

रिपोर्ट्स के अनुसार फूल बने अंगारे फिल्म 2.15 करोड़ में बनी थी, वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़