शनि वक्री और गुरु की अतिचारी चाल, इन 5 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, प्रमोशन के भी योग

Written ByDipesh Thakur
Published: Apr 26, 2025, 06:29 AM IST|Updated: Apr 26, 2025, 06:29 AM IST

Shani Vakri 2025 Guru Atichari: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं, जिसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जुलाई में शनि देव वक्री चाल में चलेंगे और गुरु 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस विशेष ग्रह योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फल देने वाला रहेगा. इन राशि वालों को किस्मत का साथ, धन लाभ और उन्नति के कई अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनि-गुरु का यह दुर्लभ संयोग किन भाग्यशाली राशियों को लाभ देने वाला है. 

वृषभ राशि1/5

वृषभ राशि

वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. आकस्मिक रूप से धन लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही सरकारी कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन संभव है. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. 

मिथुन राशि 2/5

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा. इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. देश-विदेश की यात्रा संभव है. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं और नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. 

तुला राशि3/5

तुला राशि

तुला राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में विस्तार संभव है. परिवार में धन की स्थिति अच्छी रहेगी. निवेश का आच्छा रिटर्न मिलेगा. 

धनु राशि4/5

धनु राशि

शनि और गुरु का परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए भी अनुकूल है. इस दौरान आमदनी का नया जरिया विकसित होगा. कारोबारियों को इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा.

मीन राशि 5/5

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि का वक्री और गुरु का अतिचारी होना शुभ संकेत लेकर आएगा. भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. करियर में सकारात्मक बदलाव संभव है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)