आज के दौर में वायरल होने की चाह ने हर किसी को कैमरे के सामने ला खड़ा किया है. खासकर सोलो ट्रैवलर्स और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स के लिए सोशल मीडिया पर हर पल शेयर करना जैसे एक ट्रेंड बन गया है. आज हम आपको बताएंगे सोलो ट्रैवलर्स के लिए कौन से ऐसे सेफ्टी रूल्स हैं जो बेहद जरूरी है.
)
खूबसूरत जगहों की रील्स, एडवेंचर वीडियो और परफेक्ट सेल्फी के लिए सोलो ट्रैवलर्स और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स काफी मशक्कत करते हैं जिससे उन्हें काफी शोहरत भी मिलती है. लेकिन कई बार इसी शोहरत की चाह खुद की सुरक्षा पर भारी पड़ जाती है. सोलो ट्रैवल सिर्फ आजादी और एडवेंचर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. खासकर महिलाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सफर के दौरान हर कदम पर सतर्क रहना जरूरी है. इंटरनेट पर लोकेशन शेयर करने से लेकर अजनबियों पर भरोसा करने तक छोटी-सी लापरवाही बड़ी मुश्किल बन सकती है. अगर आप भी अकेले सफर करने के शौकीन हैं, तो इन जरूरी सेफ्टी रूल्स को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.
)
कई इन्फ्लुएंसर्स अपनी रियल टाइम लोकेशन पोस्ट कर देते हैं, जिससे अंजान लोग उनका पीछा तक कर सकते हैं. अपने वीडियो या फोटोज थोड़ा लेट पोस्ट करें ताकि आपकी सुरक्षा बनी रहे और सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचे.
)
सफर में मदद करने वाले लोग हमेशा भरोसेमंद नहीं होते है. नए लोगों से मिलने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अपनी पर्सनल डिटेल्स या होटल की जानकारी अंजान लोगों से शेयर करने से बचें.
)
होटल या होमस्टे बुक करते समय उनके रिव्यू जरूर पढ़ें और ऐसी जगहों को प्राथमिकता दें जो महिलाओं या सोलो ट्रैवलर्स के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं. कई बार लोग सस्ते के चक्कर में ऐसी जगह चूज कर लेते हैं जो सेफ नहीं होती है.
)
अपने परिवार या दोस्तों को अपनी ट्रैवल डिटेल्स और लोकेशन की जानकारी देते रहें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके. पहाड़ों की खाई पर, रेल ट्रैक के पास या किसी खतरनाक लोकेशन पर वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है. एक वायरल वीडियो से ज्यादा कीमती आपकी जिंदगी नहीं है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़