Spasht Rahu Gochar nakshatra pada gochar 2025: रहस्यमयी ग्रह राहु अचानक फल देता है. राहु दिसंबर महीने में नक्षत्र पद गोचर करने वाला है जिसका 3 राशि के जातकों पर विशेष और शुभ प्रभाव पड़ सकता है.
)
स्पष्ट राहु का शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर अगले महीने यानी 2 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को रात के 02:11 बजे होगा. स्पष्ट राहु इस समय पूर्व भाद्रपद प्रथम पद में है. स्पष्ट राहु गोचर का मतलब है कि राहु का यह गोचर अपनी पूरी शक्ति से राशियों पर प्रभाव डालेगा.
)
स्पष्ट राहु के शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करने से 3 राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है और सभी काम बन सकते हैं. आइए जानें वे 3 राशियां कौन सी है जिसके जातकों को विशेष लाभ हो सकता है.
)
मिथुन राशि वालों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र का पद गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. कई कार्यों में सपलता हासिल हो सकती है. व्यापारियों के लिए समय बड़ा मुनाफा दिलाने वाला समय होगा. अचानक करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी और दिमाग से कई तरह के भ्रम दूर होंगे. सामाज में जातकों का प्रभाव बढ़ेगा.
)
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करना शुभ परिणाम दे सकता है. जातकों के भाग्य चमक सकता है और रुके हुए काम बन सकते हैं. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे और छवि पहले से सुधरेगी. नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. जातक अच्छी नींद ले पाएंगे.
)
मकर राशि के जातकों के लिए राहु का शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करना आर्थिक मामलों के लिए अति शुभ सिद्ध हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से सफलता हासिल होगी. नौकरी करने वाले जातकों को अचानक बड़ा पद मिल सकता है. बिजनेस करने वाले जातक बड़े निवेश कर पाएंगे. घर में पुराने दोस्त का आगमन हो सकता है. मानसिक रूप से जातक शांत रहेंगे.
(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ट्रेन्डिंग फोटोज़