इंडोनेशिया में 24 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का 88% है. इस्लाम यहां व्यापारियों के जरिए पहुंचा और धीरे-धीरे मुख्य धर्म बन गया. इंडोनेशिया की मस्जिदें और सांस्कृतिक परंपराएं इस्लाम की खूबसूरती दिखाती हैं.
पाकिस्तान में 24 करोड़ के करीब मुस्लिम हैं, जो 96% आबादी है. यह देश इस्लाम को अपना सरकारी धर्म मानता है. यहां सुन्नी और शिया दोनों समुदाय साथ रहते हैं. मस्जिदें और धार्मिक स्थल यहां की संस्कृति का हिस्सा हैं.
भारत में करीब 20 करोड़ मुस्लिम हैं, जो दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है. धर्मनिरपेक्ष देश होने के बावजूद मुस्लिम यहां की संस्कृति, कला और राजनीति का अहम हिस्सा हैं. ताजमहल जैसे स्मारक उनकी विरासत दिखाते हैं.
बांग्लादेश में 15 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम हैं, जो 91% जनसंख्या है. यहां इस्लाम और बंगाली परंपराएं मिलकर अनोखी संस्कृति बनाती हैं. मस्जिदें और धार्मिक उत्सव यहां के जीवन का हिस्सा हैं.
नाइजीरिया में 9 करोड़ से अधिक मुस्लिम हैं, जो 48.5% आबादी है. देश के उत्तरी हिस्से में मुस्लिम ज्यादा हैं. यहां की मस्जिदें और इस्लामी शिक्षा इस्लाम की मजबूत मौजूदगी दिखाती हैं. इतना ही नहीं, अफ्रीकी महाद्वीप में यह देश सबसे बड़ा मुस्लिम मुल्क है.
मिस्र में 9 करोड़ के करीब मुस्लिम हैं, जो 94.74% जनसंख्या है. अल-अजहर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान इसे इस्लामी शिक्षा का केंद्र बनाते हैं. मिस्र का इतिहास और संस्कृति इस्लाम से गहराई से जुड़ा है.
तुर्किए में 8 करोड़ 40 लाख से ज्यादा मुस्लिम हैं, जो 98.14% आबादी है. यह देश कभी खलीफा शासन का केंद्र था. इसकी मस्जिदें और ऐतिहासिक इमारतें इस्लाम की विरासत को दर्शाती हैं.
ईरान में 8 करोड़ 25 लाख से अधिक मुस्लिम हैं, जो 99% जनसंख्या है. यह शिया बहुल देश है, और इसकी संस्कृति इस्लामी क्रांति से प्रभावित है. यहां की मस्जिदें और कला विश्व प्रसिद्ध हैं.
चीन में 5 करोड़ मुस्लिम हैं, जो 3.6% आबादी है. इन्हें उइगर मुस्लिम कहा जाता है. इन पर कई प्रतिबंध हैं, जैसे कुरान पढ़ने और दाढ़ी रखने की मनाही. फिर भी, उनकी संस्कृति जीवित है.
अल्जीरिया में करीब 4 करोड़ 37 लाख मुस्लिम हैं, जो 99% जनसंख्या है. इस्लाम यहां का सरकारी धर्म है. इसकी मस्जिदें और सांस्कृतिक विरासत इस्लाम की मजबूती दिखाती हैं. यह कंट्री नॉर्थ अफ्रीका में मौजूद है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़