Advertisement
trendingPhotos2994742
Hindi NewsPhotos511 किमी की रफ्तार! धरती पर कहां चलती हैं सबसे तेज हवाएं, जानें दुनिया के 7 सबसे खतरनाक 'तूफानी ठिकाने'
photoDetails1hindi

511 किमी की रफ्तार! धरती पर कहां चलती हैं सबसे तेज हवाएं, जानें दुनिया के 7 सबसे खतरनाक 'तूफानी ठिकाने'

Windiest Place on Earth: धरती पर ज्यादातर तूफान अपने साथ खतरनाक हवाएं लेकर आते हैं. अगर ये हवाएं 58 मील प्रति घंटे से ज्यादा तेजी से चलें तो बड़ी तबाही मचा सकती हैं. हमारी धरती पर ऐसी कई जगहें हैं जहां बेहद तेज और खतरनाक हवाएं चलती हैं जिससे मौसम बहुत खराब रहता है. आइए जानते हैं दुनिया की 7 सबसे तेज हवाओं वाली जगहों के बारे में...

 

कॉमनवेल्थ बे, अंटार्कटिका

1/7
कॉमनवेल्थ बे, अंटार्कटिका

Antarctica में मौजूद कॉमनवेल्थ बे धरती पर सबसे तेज हवाओं वाली जगहों में से एक है. यहां लगातार शक्तिशाली हवाएं चलती हैं जिसे काटाबेटिक हवाएं कहते हैं. यहां चलने वाली हवाओं की रफ्तार 50 मील प्रति घंटे से ज्यादा होती है और इनके झोंके 150 मील प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकते हैं.

 

वेलिंगटन, न्यूजीलैंड

2/7
वेलिंगटन, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के शहर वेलिंगटन को विंडी वेलिंगटन भी कहा जाता है. इस शहर में एक बार 154 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तेज चली थीं. यहां हवा की औसत गति भी 27 मील प्रति घंटे रहती हैं. एक साल ऐसा भी जब यबां 233 तक तूफानी हवाएं दर्ज की गईं थीं.

 

ब्रिज क्रीक, ओक्लाहोमा

3/7
ब्रिज क्रीक, ओक्लाहोमा

3 मई 1999 को ब्रिज क्रीक में भयानक बवंडर आया था. उस बवंडर के दौरान एक ट्रक पर लगे डॉप्लर रडार ने हवा की गति 300 मील प्रति घंटे से भी ज्यादा की हवा दर्ज की. इस अब तक की सबसे तेज हवा माना जाता है.

 

माउंट वाशिंगटन, न्यू हैम्पशायर

4/7
माउंट वाशिंगटन, न्यू हैम्पशायर

माउंट वाशिंगटन पर 12 अप्रैल 1934 को एक रिकॉर्ड बना था. वहां की वेधशाला ने 231 मील प्रति घंटे की बहुत तेज हवा दर्ज की थी. उस समय इसे धरती की सबसे तेज हवा माना गया था.

बैरो द्वीप, ऑस्ट्रेलिया

5/7
बैरो द्वीप, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के बैरो द्वीप पर 10 अप्रैल 1996 को चक्रवात ओलिविया आया था. इस चक्रवात के दौरान एक ऑटोमैटिक मौसम केंद्र ने हवा की रफ्तार 253 मील प्रति घंटे दर्ज की थी.

माउंट एवरेस्ट

6/7
माउंट एवरेस्ट

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर हवाएं अक्सर तूफान की रफ्तार तक पहुंच जाती हैं. इस खासकर सर्दियों के मौसम में होता है. फरवरी 2004 में यहां हवा की 175 मील प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.

 

केप ब्लैंको, ओरेगन

7/7
केप ब्लैंको, ओरेगन

केप ब्लैंको, ओरेगन का एक तटीय इलाका है जहां सर्दियों में बहुत तेज तूफान आते हैं. इन तूफानों में हवा की रफ्तार अक्सर 70 से 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गया था. इस वजह से यह उत्तरी अमेरिका की सबसे तेज हवाओं वाली जगहों में से एक बन गया है. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़