Advertisement
trendingPhotos2991757
Hindi NewsPhotos13 साल बाद खुला वो राज जिसने हिला दी एक्टर की दुनिया, चमक-दमक के पीछे छिपा गहरा दर्द, किसी सस्पेंस फिल्म की कहानी से कम नहीं इस टीवी स्टार की कहानी
photoDetails1hindi

13 साल बाद खुला वो राज जिसने हिला दी एक्टर की दुनिया, चमक-दमक के पीछे छिपा गहरा दर्द, किसी सस्पेंस फिल्म की कहानी से कम नहीं इस टीवी स्टार की कहानी

टीवी और फिल्मों के कुछ सितारों की जिंदगी किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं होती है, बस असल जिंदगी में हम उसे बदलाव या सही नहीं कर सकते हैं. आज हम एक ऐसे स्टार की बात कर रहे हैं, जिसकी लाइफ किसी सस्पेंस फिल्म की कहानी से कम नहीं थी. इस एक्टर ने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था, जिसके कुछ समय बाद इसे पता चला कि उसकी एक बहन भी है. आइए जानते हैं इस एक्टर की दर्द भरी कहानी की दास्तां

 

 

 

eijaz khan

1/5
eijaz khan

आज हम अपनी इस खबर में इस एक्टर की बात कर रहे हैं वो ना सिर्फ टीवी बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जाती चुका है. लेकिन इस कलाकार की असल जिंदगी बहुत ही दुख भरी है, जिसमें उसे काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा है. इस एक्टर ने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया और दुखों का पहाड़ तब टूटा जब मां के जाने के सालों बाद उसे पता चला कि इसकी एक बहन भी है. 

 

एजाज खान

2/5
एजाज खान

 

आज जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो. टीवी के पॉपुलर एक्टर और सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान हैं. जिन्हें मां के मारने के बाद अपनी बहन का पता चला और लगभग 13 साल के बाद उससे मुलाकात हुई. वहीं एजाज ने अपनी बहन से मिलने के बाद उनकी शादी करवाई.

 

टीवी से बॉलीवुड की ओर रुख

3/5
टीवी से बॉलीवुड की ओर रुख

 

एजाज खान ने साल 2005 में सीरियल ‘काव्याजंलि’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2007 में छोटे पर्दे को छोड़कर बॉलीवुड की ओर अपने कदम बढ़ा लिए और फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में नजर आए. 

 

6 महीना तक हुए अंडरग्राउंड

4/5
6 महीना तक हुए अंडरग्राउंड

 

लेकिन करियर के पटरी पर आते ही एजाज को अपनी निजी जिंदगी में एक दुख का सामना करना पड़ा. दरअसल जिस लड़की के साथ वो सालों से रिश्ते में थे, उसने एक्टर पर योन योन शोषण का आरोप लगा दिया. योन शोषण का केस दर्ज होने के बाद एक्टर को लगभग 6 महीना तक अंडरग्राउंड होना पड़ा, जिसके चलते एजाज ने मायानगरी से दूरी बना ली और सभी से कॉन्टेक्ट खत्म कर दिया.

 

एक्टर ने किया कमबैक

5/5
एक्टर ने किया कमबैक

 

एजाज खान कई बार इंटरव्यू में अपनी दिल टूटने और उस मुश्किल समय को लेकर बात करते रहते हैं. वहीं कुछ समय पहले उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, ‘उस लड़की ने मेरा घर, मेरा कुत्ता, मेरा सब कुछ छीन लिया.’ जिसके बाद एक्टर ने खुद को बड़ी हिम्मत के साथ फिर से खड़ा किया और सलमान खान के शो बिग बॉस’ में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़